फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP High Court Orders To Change Police Station and Govt Fund Old Currency Notes.

नोटबंदी के बीच कोर्ट का बड़ा फैसला, अब ये नोट भी बदलने होंगे

Tue, 27 Dec 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Dec 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
HP High Court Orders To Change Police Station and Govt Fund Old Currency Notes.

केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के फैसले के बीच ही हिमाचल हाईकोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने इन जगहों पर नोट बदलने के भी ‌आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की ओर से जारी विमुद्रीकरण की अधिसूचना के चलते सरकारी कोष में रखे पुराने एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटों के कारण राज्य सरकार को होने वाली हानि से बचाने के लिए पुलिस और अधीनस्थ न्यायालयों को आदेश दिए हैं कि वे सरकारी कोष और पुलिस मालखाना में जमा पुराने नोटों को बदलने के लिए उपयुक्त कदम उठाएं।
विज्ञापन

 
न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी ने शेर सिंह ठाकुर और एक अन्य प्रार्थी की ओर से दायर अपील की सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किए। मामले के अनुसार जिला सरकारी कोष सोलन और एक अन्य मामले में 19,42,500 रुपये सरकारी कोष में जमा हैं। प्रार्थियों ने कोर्ट से आशंका जताई थी कि अगर इस जमा राशि को समय रहते नए नोटों में नहीं बदला गया तो यह व्यर्थ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैशलेस ट्रांजेक्शन से होगा कालेधन का खात्मा

HP High Court Orders To Change Police Station and Govt Fund Old Currency Notes.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कैशलेस ट्रांजेक्शन की वकालत करते हुए कहा कि इससे काले धन पर लगाम लगने से जहां देश में भ्रष्टाचार घटेगा। वहीं अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। कैशलेस ट्रांजेक्शन से जनता का धन सुरक्षित होने के साथ नकली नोटों का खात्मा होगा।

सरकार के पास अधिक पूंजी आएगी और उसे सही तरीके से विकासमूलक योजनाओं में लगाया जा सकेगा। इससे देश में अमीरी-गरीबी का अंतर खत्म होने और तेजी से विकास होने से भारत विश्व के विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा हो जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल इंटरनेट का प्रयोग करने वाले प्रमुख राज्यों में एक है। ऐसे में हिमाचल देश भर में कैशलेस ट्रांजेक्शन वाला अग्रणी राज्य बने, इसके लिए प्रदेश सरकार को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए।

कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए माइक्रो एटीएम, प्वांइट ऑफ  सेलिंग मशीन या स्वाइप मशीनों को पूरी तरह से वैट मुक्त कर देना चाहिए। सत्ती ने युवाओं से आह्वान किया है कि वह कैशलेस समाज के निर्माण में पहल करते हुए अपने मोबाइल को ई. वॉलेट की तरह इस्तेमाल करें।

लोगों को ई. पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग और कैशलेस लेनदेन के प्रति जागरूक करने का प्रयास करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजयुमो, मीडिया सैल और आईटी सैल के पदाधिकारियों से जनता को ई. बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कार्ड स्वाइप या प्वाइंट ऑफ  सेल (पीओएस) मशीन और डिजिटल वॉलेट की जानकारी देने के लिए अपील की।

कंप्यूटर क्रांति के बाद अब डिजिटल क्रांति : दत्त

HP High Court Orders To Change Police Station and Govt Fund Old Currency Notes.

भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि जिस प्रकार देश में एक समय कंप्यूटर क्रांति शुरू हुई थी, उसी प्रकार अब डिजिटल क्रांति का युग आ गया है।

उन्होंने कहा कि जनता के हित में डिजिटल ट्रांजेक्शन एक वरदान साबित होगी, जिससे अपने पास रखे जाने वाली नकदी की चिंता नहीं होगी और पारदर्शी अर्थव्यवस्था देश में प्रचलित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार काले धन पर प्रहार किया है। डिजिटल अर्थव्यवस्था देश के आमजन के हित में होगी, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed