फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP High Court Issue Notice to Doctor Rajendra Kohli and PSI Ashok Kumar.

ड्यूटी में लापरवाही, डाक्टर और जांच अधिकारी को नोटिस जारी

Fri, 30 Dec 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Dec 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
HP High Court Issue Notice to Doctor Rajendra Kohli and PSI Ashok Kumar.

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आत्महत्या से जुडे़ एक मामले में डॉक्टर राजेंद्र कोहली और पीएसआई अशोक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ फौजदारी कानून के तहत मामला दर्ज किया जाए और विभागीय कार्रवाई क्यों न अमल में लाई जाए।

विज्ञापन


न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी और सीबी बारोवालिया की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार की ओर से दायर अपील की सुनवाई के दौरान ये आदेश पारित किए। मामले के अनुसार कुल्लू जिले की दिवंगत चिंतामणि ने 7 मार्च 2012 को सुबह 7:45 पर नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


चिंतामणि को 9:30 पर कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल किया था। डॉक्टर राजेंद्र कोहली क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात था, मगर पुलिस को 12:45 तक इस मामले की कोई भी सूचना नहीं दी गई। जब तक पुलिस अस्पताल में मौके पर पहुंची, तब तक चिंतामणि की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने डॉक्टर राजेंद्र को ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उसे 2 मार्च को 2017 को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के भी आदेश दिए हैं और कोर्ट ने पाया कि इस मामले में जांच अधिकारी पीएसआई अशोक कुमार ने भी निष्पक्ष रूप से जांच नहीं की, इसलिए उसे भी 2 मार्च 2013 को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed