फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Allegation of samuhik dushkarm with minor student; FIR registered against five, including a close re

हिमाचल: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, करीबी रिश्तेदार समेत पांच के खिलाफ एफआईआर

Wed, 07 Oct 2026 10:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 10:57 PM IST
सार

 मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने करीबी रिश्तेदार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पाॅक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Himachal: Allegation of samuhik dushkarm with minor student; FIR registered against five, including a close re
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने करीबी रिश्तेदार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पाॅक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि छात्रा के करीबी रिश्तेदार ने चार अन्य के साथ मिलकर एक शैक्षणिक संस्थान के समीप वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार घटना बीते मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरएफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया और संभावित साक्ष्य जुटाए गए।

विज्ञापन
Trending Videos

दिनदहाड़े शैक्षणिक संस्थान के समीप घटना से खड़े हुए कई सवाल
 पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। दिनदहाड़े शैक्षणिक संस्थान के समीप इस तरह की घटना होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत में लगाए आरोपों की पुलिस तकनीकी जांच से सत्यापन कर रही है। फिलहाल इस मामले ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा
वहीं युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। मुज्जफरनगर के रहने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार किया है। युवक हिमाचल छोड़कर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने के बाद बुधवार को न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चंडीगढ़ में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि समीर ने उसके साथ शादी करने की बात कही थी। इसके बाद वह उसे मंडी लेकर आया और यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह यहां से चला गया। साथ ही उसकी बाइक, मोबाइल और पैसे भी ले गया और उसे चंडीगढ़ छोड़ दिया। वह 70 हजार रुपये नकद और गहने भी ले गया। इसके बाद उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed