फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will regular teachers who completed 10 years tenure.

10 साल पूरा कर चुके शिक्षकों को सरकार का बड़ा तोहफा

Fri, 19 Dec 2014 09:39 AM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
hp govt will regular teachers who completed 10 years tenure.

हिमाचल सरकार ने 515 पैरा शिक्षकों को नियमित कर दिया है। दस साल का सेवाकाल पूरा करने वाले पैरा पीजीटी और डीपीई को इसके लाभ मिलेंगे। हाल ही में हिमाचल हाईकोर्ट ने भी पैरा, पैट और पीटीए शिक्षकों के नियमितीकरण के पक्ष में फैसला दिया था।

विज्ञापन


राज्य उच्च शिक्षा निदेशक शशिभूषण सेखरी ने वीरवार को 439 पैरा पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों (पीजीटी) और 76 पैरा डीपीई को नियमित करने के ऑर्डर जारी किए हैं। ये सभी वे शिक्षक हैं, जिन्हें पैरा टीचर पॉलिसी 2003 के तहत मंजूर पदों पर भर्ती किया गया था। ये शिक्षक निरंतर सेवा के दस साल पूरे कर चुके हैं।
विज्ञापन


पीजीटी को रेगुलर कर 10300-34800 प्लस 4200 रुपये की ग्रेड पे दी जाएगी।

सैलरी के साथ मिलेंगे भत्ते

hp govt will regular teachers who completed 10 years tenure.

इन्हें प्रारंभिक स्टार्ट 16290 रुपये (पीबी रुपये 12090 जमा जीपी 4200 रुपये) और समय-समय पर दिए जाने वाले अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। इसी तरह से पैरा डीपीई को 10300-34800 पे बैंड के साथ 3600 रुपये की ग्रेड पे मिलेगी।

इनका प्रारंभिक स्टार्ट 14330 रुपये (पीबी 10830 जमा जीपी 3600 रुपये) होगा और इन्हें समय-समय पर अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। इस बारे में जारी आदेश http://educationhp.org/ पर भी मौजूद हैं।

इन्हें भी जगी उम्मीद
हाईकोर्ट के फैसले के बाद पैरा शिक्षकों को राहत मिलने से अब हजारों पैट और पीटीए शिक्षकों को भी नियमित होने की आस जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed