शूटर विजय कुमार समेत 5 खिलाड़ियों पर बरसा पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों में नाम चमकाने वाले हिमाचल के कई खिलाड़ियों पर धनवर्षा होने जा रही है। बिलासपुर में होने वाले राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के मौके पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा। बिलासपुर में होने वाले इस समारोह की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चली हुई है।
खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने बताया कि दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक विजेता सोलन जिले के अजय ठाकुर, बिलासपुर की पूजा ठाकुर, कुल्लू की कविता ठाकुर को बीस-बीस लाख रुपये के नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
विजय कुमार को दस लाख
शूटिंग में हमीरपुर के रजत पदक विजेता विजय कुमार को दस लाख रुपये तथा सिरमौर के कांस्य पदक विजेता समरेश जंग को छह लाख रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार कोर्फबॉल में बिलासपुर के रवि ठाकुर, कुमारी किरण, कुमारी पलक तथा हैंडबाल में बिलासपुर की कुमारी शैलजा, कुमारी दीक्षा, अर्चना देवी, संगीता तथा प्रियंका को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री नवाजेंगे।
कोर्फबॉल में बिलासपुर के रवि ठाकुर, कुमारी किरण, कुमारी पलक तथा हैंडबाल में बिलासपुर की कुमारी शैलजा, कुमारी दीक्षा, अर्चना देवी, संगीता तथा प्रियंका को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री नवाजेंगे।
पढ़िए किसे कितना इनाम मिलेगा
सरकार ने सभी विजेआओं के नाम जारी कर दिए हैं। सरकार की इस पहल से खिलाड़ियों को न सिर्फ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि दूसरे युवाओं को भी खेलों में आगे आने की चाहत बढ़ेगी।
कविता ठाकुर (कबड्डी) इनाम: बीस लाख
अजय ठाकुर (कबड्डी) इनाम: बीस लाख
पूजा ठाकुर (कबड्डी) इनाम: बीस लाख
विजय (शूटिंग)इनाम: दस लाख
समरेश (शूटिंग)इनाम: छह लाख
एक और बेटी ने चमकाया नाम
वेटलिफ्टिंग के जूनियर नेशनल में हिमाचल की बेटी ने कांस्य पदक झटका है। यमुनानगर में इस प्रतियोगिता में ऊना जिले के रायपुर मरवाड़ी गांव की रेखा रानी ने पदक जीता है। रेखा की इस उपलब्धि पर प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राजकुमार जंबाल, सुशील भारद्वाज, पवन पटियाल, अश्वनी अवस्थी, सतीश धीमान, पप्पी खान तथा राकेश भाटिया ने बधाई दी है।
प्रदीप शर्मा ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर में 15 से 23 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 और अंडर-20 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। हिमाचल से काजल चौधरी तथा रूखसाना ने सब-जूनियर तथा रेखा रानी ने जूनियर वर्ग में भाग लिया। रेखा रानी ने 75 किलोग्राम में मेडल जीता है।