{"_id":"d37fd766c23edb46741b388f030753ef","slug":"hp-govt-will-decrease-tax-on-bottle-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पानी पर टैक्स घटाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पानी पर टैक्स घटाएगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 Jan 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पेयजल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बोतल बंद पानी पर टैक्स कम करने की तैयारी है। प्रदेश में पानी उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया जाएगा। वित्त और उद्योग विभाग की ओर से इसपर होमवर्क कर लिया गया है। उद्योग विभाग की ओर से अगली कैबिनेट में इस पर टैक्स कम करने का प्रस्ताव लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
राज्य में बोतल बंद पानी पर अधिक टैक्स होने के कारण कुल्लू के तीन उद्योग बंद हो गए हैं। नए उद्योग नहीं लग पा रहे हैं। प्रदेश में पंजाब, हरियाणा सहित दूसरे प्रदेशों से बोतल बंद पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर सरकार और प्रदेश को क्षति हो रही है। इसीलिए टैक्स कम करने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि राज्य के बहते पानी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने खुद ही बोतल बंद पानी पर टैक्स कम करने के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि अगली कैबिनेट में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे प्रदेश को लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
ऊना में खुलेगा कौशल विकास सेंटर
हिमाचल प्रदेश के ऊना में कौशल विकास सेंटर खुलेगा। प्रदेश में अभी तक केवल बद्दी में ही यह सेंटर चल रहा था। इसे इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से संचालित किया जाएगा। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्राप्त पत्र के अनुसार यह कदम उठाया जा रहा है। इससे जिले के बेरोजगार युवकों को फायदा होगा।