फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will also pay holdiday salaries to 1378 it teachers

1378 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने लिया ये फैसला

Fri, 28 Sep 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Sep 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
hp govt will also pay holdiday salaries to 1378 it teachers

जयराम सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग पर तैनात 1378 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। इन शिक्षकों को अब छुट्टियों का वेतन और छुट्टियां दोनों मिलेंगी। इससे पूर्व कंप्यूटर शिक्षक  गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में स्कूल आते थे।

विज्ञापन


स्कूल में हाजिरी के हिसाब से ही छुट्टियों का वेतन मिलता था। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कंप्यूटर शिक्षकों को छुट्टियां और छुट्टियों का वेतन देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


साल 2016 में शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी सभी कंप्यूटर शिक्षकों को छुट्टियों में भी स्कूल में मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। स्कूल प्रिंसिपलों को कंप्यूटर शिक्षकों की हाजिरी भेजने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से वसूली जाएगी साल भर की फीस

hp govt will also pay holdiday salaries to 1378 it teachers

इस हाजिरी के आधार पर ही वेतन जारी करने को कहा गया। कंप्यूटर शिक्षकों ने इन आदेशों का विरोध करते हुए नाइलेट कंपनी और शिक्षा विभाग के बीच साल 2013 में हुए एमओयू का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

शिक्षकों ने बताया कि एमओयू में स्पष्ट है कि शिक्षकों को छुट्टियां और छुट्टियों का वेतन मिलेगा। स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से दस माह की जगह पूरे साल की फीस वसूलने की तैयारी हो गई है। अभी कंप्यूटर शिक्षा ले रहे छात्रों से प्रतिमाह 110 रुपये फीस ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed