फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Transfered 21 officers in Forest Department.

हिमाचल सरकार ने बदले 21 अफसर, सात को मिली प्रमोशन

Sat, 06 May 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Transfered 21 officers in Forest Department.

सरकार ने हिमाचल प्रदेश वन सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला किया है। इसके अलावा सात रेंज फॉरेस्ट अफसरों को प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस के पद पर पदोन्नति दी है। तबादला और पदोन्नति के बाद नई तैनाती के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए।

विज्ञापन


तबादला होने वाले अफसरों में रमन शर्मा को डीएफओ प्रोजेक्ट, सतीश गुप्ता को डीएफओ वाइल्ड लाइफ शिमला से डीएफओ एफसीए शिमला, अनीश कुमार शर्मा को डीएफओ पब्लिसिटी पीसीसीएफ से डीएफओ पब्लिसिटी शिमला, आरके आचार्य को डीएफओ रोहड़ू से सीसीएफ (एमएंडई) में डीएफओ, संतराम राणा को डीएफओ पब्लिसिटी शिमला से पीसीसीएफ कार्यालय में डीएफओ (एफयू) लगाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा हमीरपुर डीएफओ हेडक्वार्टर डीडी अग्रवाल को एसडीएम, एचएसडी मंटरूवाला, संजय सेन को डीएफओ मुख्यालय हमीरपुर, राजेश कुमार शर्मा को डीएफओ वाइल्ड लाइफ शिमला, धनवंत सिंह को डीएफओ रोहड़ू, प्रदीप कुमार भंडारी को डीएफओ उड़नदस्ता दक्षिण, राजीव कुमार शर्मा को डीएफओ वाइल्ड लाइफ स्पीति (काजा), कमल कृष्ण गुप्ता को डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर एचपी फॉरेस्ट फॉर प्रोजेस्पेरिटी प्रोजेक्ट ऊना,
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्वशी ठाकुर को एएसएफ कैंपा, सुकल्प कुमार को एसीएफ बिलासपुर, बलदेव राज को एमडी एचपीएसएफडीसी में एसडीएम (ईको टूरिज्म और माइनिंग), जगदीश गौतम को आरएंडटी फैक्ट्री बिलासपुर में फैक्ट्री मैनेजर, रिचा बांचटा को एएसएफ वन मुख्यालय, नगेंद्र गुलेरिया को एएसएफ हेडक्वार्टर बिलासपुर, शिवानी सेन को एएसएफ वन मुख्यालय, चंद्रशेखर को डिप्टी डायरेक्टर एफटीआई सुंदरनगर और सरोज वर्मा को एएसएफ पब्लिसिटी तथा ईको टूरिज्म लगाया है।


इन्हें मिली पदोन्नति
वन विभाग ने सात रेंज अफसरों को पदोन्नति देते हुए नई तैनाती दी है। नई तैनाती पाने वालों में ओप प्रकाश को एसीएफ शिमला ग्रामीण, पवन कुमार अचल को एसीएफ सोलन, संदीप कोहली को एसीएफ वाइल्ड लाइफ रेंज पोंगडैम, रजनीश महाजन को एएसएफ चंबा, अरुण कुमार को एसीएफ उड़नदस्ता धर्मशाला, वेद प्रकाश को एसीएफ नाहन और महेंद्र कुमार नेगी को डिप्टी डायरेक्टर एफटीआई सुंदरनगर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed