फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Stops Officers Air Services.

खर्चा घटाने के लिए सरकार ने अफसरों पर लगाई नई पाबंदी

Wed, 05 Apr 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Apr 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Stops Officers Air Services.

चालीस हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज में डूबी हिमाचल सरकार ने खर्चों को कम करने के लिए अफसरों की हवाई यात्राओं पर बंदिशें लगा दी हैं। अब सभी अफसर मनमर्जी से हवाई सफर नहीं कर सकेंगे। बिना अनुमति यात्रा करने पर प्रदेश सरकार हवाई यात्रा का खर्च वापस नहीं लौटाएगी।

विज्ञापन


ये बंदिशें विभागाध्यक्षों एवं विशेष सचिवों से निचले स्तर के अफसरों पर लगाई गई हैं। ये अधिकारी सीएस की अनुमति के बाद इकनॉमी क्लास में ही सफर कर सकेंगे। वित्त विभाग के आदेशों के मुताबिक हवाई यात्रा के लिए विभागाध्यक्षों और विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को संबंधित प्रशासनिक सचिवों से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


इससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों को मुख्य सचिव अनुमति देंगे। यह अनुमति सेमिनार, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए दी जाएगी। जो अफसर हवाई यात्रा के लिए अधिसूचित नहीं हैं, उन्हें सीएस से अनुमति लेनी होगी। हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed