{"_id":"60ccd3618ebc3e2a007a430b","slug":"hp-govt-provided-a-free-injection-to-cancer-patient-shimla-news-sml3740549171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेस्ट कैंसर पीड़ितों को मुफ्त में लगेगा 50 हजार का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेस्ट कैंसर पीड़ितों को मुफ्त में लगेगा 50 हजार का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार की महिला मरीजों को दी बड़ी राहत
40 से कम उम्र की 30 फीसदी महिलाएं हो रही रोग का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में अब ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित महिलाओं को इलाज के दौरान लगने वाला इंजेक्शन मुफ्त में लगाया जाएगा। इंजेक्शन मुफ्त में लगने से महिला मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। बाजार में इस टीके की कीमत 50 हजार रुपये के करीब है।
आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में रोजाना कई महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। इन महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि के लिए डॉक्टर सबसे पहले मैमोग्राफी टेस्ट करवाते हैं। टेस्ट में बीमारी का पता लगने के बाद चिकित्सक उपचार शुरू करते हैं। उपचार के दौरान लगने वाले इंजेक्शन के महंगे होने से कई महिलाएं यह इलाज बीच में छोड़ देती हैं। यह इंजेक्शन करीब 50 हजार रुपये में आता था।
अब प्रदेश सरकार महिला मरीजों के लिए यह इंजेक्शन अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध करवा रही है। बताया जा रहा है कि यह इंजेक्शन सप्ताह में एक बार और साल में 18 बार लगाया जाता है। पहले यह बीमारी महिलाओं में 40 से 50 की उम्र के बीच में आती थी। लेकिन हिमाचल की 30 फीसदी महिलाओं में यह बीमारी अब 40 से कम उम्र में हो रही है। अब तक करीब 10 महिलाएं इस इंजेक्शन को लगवा चुकी हैं।