फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt ordered cbi enquiry in kcc bank scandal

केसीसी बैंक घोटाले की होगी सीबीआई जांच, सहकारिता मंत्री का एलान

Tue, 03 Apr 2018 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 03 Apr 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
hp govt ordered cbi enquiry in kcc bank scandal

हिमाचल सरकार ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) में हुए लोन घोटाले की सीबीआई जांच कराने का एलान किया है। विधानसभा में सोमवार को सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री को सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने सदन में आश्वासन दिया कि एनपीए की ही नहीं लोन देने, लोन रिकवरी, बैंक में हुई भर्तियों, विदेश टूर और अफसरों और बोर्ड सदस्यों की कार्यशैली की भी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ में 27 फरवरी को प्रकाशित ‘केसीसी बैंक में भी पांच नीरव, 120 करोड़ दबाए’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक रिकवरी एजेंटों के जरिये धमका रहे

hp govt ordered cbi enquiry in kcc bank scandal

प्रश्नकाल के बाद सदन में प्रस्ताव रखते हुए पठानिया ने कहा कि एक-दो लाख रुपये के लोन लेने वालों को तो बैंक रिकवरी एजेंटों के जरिये धमका रहे हैं। उनका सामान तक घरों से बाहर फेंक दिया जाता है।

लेकिन कई सौ करोड़ का लोन दबाए बैठे लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। पठानिया ने बैंक में हुई भर्तियों पर भी एक उदाहरण देकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नियमों को दरकिनार कर लोन बांटने की वजह से बैंक की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।

रबीआई दस प्रतिशत से ज्यादा एनपीए होने पर ही बैंक बंद करने की बात कहता है, लेकिन केसीसी बैंक में तो यह आंकड़ा 21 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। पिछले चार माह से बैंक की लोन कमेटी की मीटिंग तक नहीं हुई। बैंक पूरी तरह से बैठ गया है। ऐसे में इसकी जांच सीबीआई से कराना आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed