फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Opinion on Demonetization Effects on Trade.

नोटबंदी पर कांग्रेस सरकार ने बदले सुर, माना नहीं हुआ बड़ा नुकसान

Wed, 15 Feb 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Feb 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
HP Govt Opinion on Demonetization Effects on Trade.

देश की मुख्य विपक्षी और प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस भले ही नोटबंदी को लेकर हिमाचल समेत समूचे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार नोटबंदी से व्यापारियों को बड़े नुकसान से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय में हुई ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की बैठक में सरकार की ओर से यह बात सामने आई है। बोर्ड की बैठक के दौरान कुछ व्यापारियों ने मांग उठाई कि नोटबंदी के चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में राज्य सरकार टैक्स में छूट देकर उन्हें संभलने में सहयोग करे। व्यापारियों की इस मांग पर सरकार की ओर से लिखित जवाब में साफ किया गया है कि नोटबंदी से अल्पकालिक रूप से कुछ व्यापारिक क्षेत्रों को नुकसान हुआ है और कुछ समय में हालात सामान्य हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के बदले रुख से व्यापारी हैरान

HP Govt Opinion on Demonetization Effects on Trade.

सरकार ने इस दलील के साथ ही व्यापारियों को टैक्स में छूट देने की मांग को खारिज कर दिया। सरकार की ओर से मिले इस जवाब के बाद अब व्यापारियों के मुंह भले ही बंद हो गए हो, लेकिन बैठक के बाद सरकार और पार्टी के अलग-अलग रुख से व्यापारी हैरान हैं।

बता दें, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में व्यापारिक संगठनों की ओर से करीब 68 मांगें रखी गईं। इनमें ज्यादातर पर सरकार ने सकारात्मक आश्वासन दिया। 

जीएसटी से मिलेगी राहत

HP Govt Opinion on Demonetization Effects on Trade.

बैठक में कुछ व्यापारियों ने कुछ उत्पादों में टैक्स ज्यादा होने की बात कहते हुए छूट की मांग की। इस पर सरकार ने कहा है कि जीएसटी लागू होने पर ऐसी समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

दरअसल, व्यापारी पड़ोसी राज्यों का हवाला देेते हुए टैक्स कम करने की मांग कर रहे थे। इस पर सरकार ने देश में समान टैक्स वाले जीएसटी के लागू होने तक का इंतजार करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed