{"_id":"5b88053f42c79246462559a7","slug":"hp-govt-is-planning-big-shuffling-in-bureaucracy-after-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरशाही में बडे़ फेरबदल की तैयारी, फाइल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरशाही में बडे़ फेरबदल की तैयारी, फाइल तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद अफसरशाही में बडे़ फेरबदल की तैयारी है। फाइल लगभग तैयार है, बस अधिसूचना ही जारी होनी है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी रूपरेखा बना ली है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि आईएएस अधिकारियों ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया जा सकता है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तरुण कपूर के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का रास्ता साफ होने के बाद यह माना जा रहा है कि इस पद पर सरकार के किसी और भरोसेमंद अधिकारी की नियुक्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर बहुत से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। वे बार-बार कुछ अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारने की भी चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद कुछ अधिकारियों का मनोनुकूल रवैया न पाते हुए उन्होंने व्यापक फेरबदल करने का मन बना लिया है। प्रशासनिक सचिवों के तबादलों के अलावा जिलों के कई डीसी, एससी के भी तबादले किए जा सकते हैं।
पुलिस महकमे में भी बदलियां की जा सकती हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री अदालती मामलों में सरकार का पक्ष ठीक से नहीं रखे जाने पर भी अधिकारियों की क्लास ले चुके हैं। बजट घोषणाओं को समयबद्ध लागू न करने और अन्य मामलों में भी नाराजगी जता चुके हैं।