फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt initiated inquiry against budget allocated for school buildings

हिमाचल में स्कूल भवनों के लिए जारी बजट पर बैठाई जांच

Wed, 24 Oct 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 24 Oct 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
hp govt initiated inquiry against budget allocated for school buildings

वर्ष 2004 के बाद सरकारी स्कूल भवनों के निर्माण के लिए जारी बजट पर शिक्षा विभाग ने जांच बैठा दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद भवन निर्माण में लेटलतीफी और अनियमितता के लिए जिम्मेदार अफसरों पर विभाग एफआईआर दर्ज करवाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2004 के बाद अकेले शिमला जिले के लिए चार करोड़ से अधिक राशि जारी हुई है।
विज्ञापन


बावजूद इसके कई क्षेत्रों में अभी तक स्कूल भवनों का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। चौपाल ब्लॉक का मामला सामने आने के बाद शिक्षा सचिव ने पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूल भवनों की मरम्मत और नए भवन बनाने के लिए जारी बजट की फाइलें खंगालना शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भवन निर्माण के स्टेटस की जानकारी तलब की

hp govt initiated inquiry against budget allocated for school buildings

उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालयों से स्कूलों को जारी हुए बजट और भवन निर्माण के स्टेटस की जानकारी तलब की गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर जिन स्कूलों ने बजट जारी होने के बावजूद अभी तक निर्माण नहीं किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्कूल प्रभारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अफसरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।

शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बजट स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के कार्यों में टालमटोल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed