{"_id":"e73424dff4cc9c3acc7bc0af4860751a","slug":"hp-govt-increase-the-seats-in-ayurved-college-paprola","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने बढ़ाईं आयुर्वेद कॉलेज की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने बढ़ाईं आयुर्वेद कॉलेज की सीटें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 27 Jun 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार ने एकमात्र पीजी आयुर्वेद कॉलेज पपरोला में बीएएमएस की सीटें 50 से बढ़ाकर 60 कर दी हैं। ये सीटें इसी सत्र से भरी जाएंगी। आयुर्वेद मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. दिनेश ने इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन
राजीव गांधी आयुर्वेद पीजी कॉलेज पपरोला में वर्तमान में यूजी की 50 और पीजी की 39 सीटें हैं। कुल 14 में से तीन विभागों में अभी पीजी सीटें नहीं हैं। यहां अब यूजी की सीटें 50 से 60 हुई हैं। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद अब सीसीआईएम से मंजूरी आएगी।
विज्ञापन
हालांकि इसमें कोई दिक्कत नहीं दिखती। क्योंकि पपरोला में करीब 100 सीटों के लिए पूरा ढांचा उपलब्ध है। आयुर्वेद निदेशालय में ओएसडी डा. दिनेश ने कहा कि आयुर्वेद के विकास में ये अहम कदम है। नई सीटें इसी सत्र से भरी जाएंगी।
विज्ञापन
इन्हें भरने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा लेता है। पपरोला कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. विजय चौधरी ने भी इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने इसके लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया है।