फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Increase Salary of SMC Teachers in Himachal.

एसएमसी शिक्षकों को बड़ा तोहफा, 30 फीसदी तक बढ़ी सैलरी

Fri, 26 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Increase Salary of SMC Teachers in Himachal.

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में एसएमसी पालिसी के तहत कार्यरत 4000 से अधिक एसएमसी शिक्षकों का मानदेय 30 फीसदी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को पूरा करते हुए शिक्षा विभाग ने वीरवार को मानदेय में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक अब पीजीटी, टीजीटी और डीपीई को प्रतिमाह 6000 रुपये के बजाय 7800 रुपये मिलेंगे। शास्त्री, एलटी और ड्राइंग टीचर को 4500 रुपये की जगह 5850 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


वहीं, जेबीटी को 3500 रुपये प्रतिमाह की जगह 4550 रुपये दिए जाएंगे। मानदेय में बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जून महीने में मिलने वाला मानदेय एसएमसी शिक्षकों को बढ़ कर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति पीरियड अब मिलेगा इतना पैसा

HP Govt Increase Salary of SMC Teachers in Himachal.

आदेशों के तहत जमा एक और जमा दो कक्षा को पढ़ाने वाले पीजीटी को अब प्रति पीरियड 150 रुपये की जगह 195 रुपये, नवीं और दसवीं कक्षा को पढ़ाने वाले पीजीटी को प्रति पीरियड 100 रुपये की जगह 130 रुपये, डीपीई, टीजीटी को 100 रुपये की जगह 130 रुपये, एलटी, शास्त्री, डीएम और जेबीटी को 75 रुपये प्रति पीरियड की जगह 97.50 रुपये दिए जाएंगे।

उधर, एसएमसी पीरियड बेसिस टीचर एसोसिएशन के महासचिव मनोज रौंगटा ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों के लिए नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर हजारों शिक्षक 27 मई को विधानसभा में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। सरकार को बीते समय में की गई घोषणाओं को पूरा करने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed