फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt increase only 2.50 rupees per hour salary of parttime workers.

विधायकों का वेतन दोगुना, पार्टटाइम वर्करों का बढ़ा सिर्फ ढाई रुपये प्रति घंटा

Mon, 18 Apr 2016 10:31 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Apr 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
HP Govt increase only 2.50 rupees per hour salary of parttime workers.
मंत्री-विधायकों के वेतन भत्तों में करीब दोगुना बढ़ोतरी करने वाली वीरभद्र सरकार ने प्रदेश के पार्ट टाइम वर्करों के मेहनताने में ढाई रुपये प्रति घंटा बढ़ोतरी की है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मंत्री-विधायकों के वेतन भत्तों में करीब दोगुना बढ़ोतरी करने वाली वीरभद्र सरकार ने प्रदेश के पार्ट टाइम वर्करों के मेहनताने में ढाई रुपये प्रति घंटा बढ़ोतरी की है। वित्त महकमे ने पहली अप्रैल से अब प्रति घंटा 25 रुपये देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


पहले पार्टटाइम वर्करों को प्रति घंटा 22.50 रुपये दिए जाते थे। पार्टटाइम वर्करों से रोज करीब आठ घंटा काम लिया जाता है। ऐसे में उनके मेहनताने में प्रतिदिन 20 रुपये वृद्धि हुई है। प्रति माह के वेतन में करीब 500 रुपये की वृद्धि होगी।
विज्ञापन


यह वृद्धि तब हुई है जब हाल ही में बजट सत्र के दौरान विधायकों के वेतन-भत्तों में करीब दोगुनी बढ़ोतरी करते हुए उसे दो लाख दस हजार रुपये प्रति महीना कर दिया था। इसके बाद से प्रदेश के दैनिक भोगी, अस्थायी और स्थायी कर्मचारियों समेत आम लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता में रोष, 15 हजार कर्मचारियों का बढ़ेगा ढाई रुपए वेतन

HP Govt increase only 2.50 rupees per hour salary of parttime workers.
जन सेवकों और आम कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में असमानता के सामने आने के बाद कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है।

जन सेवकों और आम कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में असमानता के सामने आने के बाद कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है। हिमाचल के सरकारी विभागों और बोर्डों-निगमों में करीब 15 हजार से अधिक पार्टटाइम वर्कर कार्यरत हैं। सरकार इन्हें प्रति घंटे के हिसाब से पगार देती है।

अब मई महीने में पार्टटाइम वर्करों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। वित्त महकमे ने पार्टटाइम वर्करों की 182 श्रेणियों के मेहनताने में प्रति माह ढाई रुपये वृद्धि के आदेश जारी किए हैं। ढाई रुपये की वृद्धि के बाद विभिन्न वर्गों के पार्टटाइम वर्करों का प्रति दिन का मेहनताना 200, 212, 215, 227, 230, 242, 255, 290, 321, 349, 380, 410 और 470 रुपये हो जाएगा।

वित्त महकमे ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभाग प्रमुखों और जिला उपायुक्तों को वेतन वृद्धि के आदेश जारी किए हैं। वित्त महकमे के उप सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने प्रति घंटा मेहनताना में ढाई रुपये की वृद्धि होने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed