ट्रेनिंग के बाद भी नहीं मिल पाई नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनिंग के बाद भी प्रदेश के सैकड़ों युवा नौकरी पाने के हकदार नहीं हैं। उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है। जेबीटी ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षितों को नौकरी के लिए टेट पास करना अनिवार्य है, लेकिन स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी जेबीटी टेट नहीं लिया है।
सरकार की ओर से पहले जारी अधिसूचना में यूजीसी नेट की तर्ज पर साल में दो बार जेबीटी टेट करवाने का प्रावधान था, लेकिन प्रदेश में साल में एक बार भी टेट नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में जेबीटी पास सैकड़ों युवा नौकरी के लिए पात्र नहीं हैं। बोर्ड ने 11 अगस्त, 2013 को शिक्षक पात्रता परीक्षा ली थी। इसके बाद दोबारा टेट नहीं हुआ।
शिक्षा विभाग से नोटिफिकेशन का इंतजार
प्राइवेट कॉलेजों के जेबीटी प्रशिक्षित रिजल्ट लेट घोषित होने के कारण अभी एक बार भी टेट नहीं दे पाए हैं। इसके अलावा जो अभ्यर्थी गत वर्ष हुए टेट में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे, वे भी दोबारा टेट नहीं दे पाए हैं।
प्रशिक्षित जेबीटी, शुभम कुमार, लेखराज, दिनेश कुमार, अंकित, पीयूष, राहुल, विजय कुमार, हरीश, रीना, पूजा, पूनम, रिया, दीक्षा और अनु ने शिक्षा बोर्ड से मांग की है कि जल्द अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई जाए। उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने बताया कि शिक्षा विभाग से सूचना मांगी है।
जैसे ही शिक्षा विभाग की ओर से टेट करवाने के संदर्भ में अधिसूचना जारी होगी, जेबीटी टेट करवा दिया जाएगा।