फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt decision on bus fair.

डीजल के दाम बढ़ने के बाद बस किराए पर बड़ा फैसला

Tue, 19 May 2015 09:12 AM IST
Updated Tue, 19 May 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
hp govt decision on bus fair.

प्रदेश में भले ही डीजल के दाम बढ़े हों, लेकिन सरकार किराये के दाम नहीं बढ़ाएगी। डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन निगम को हर महीने 20 करोड़ रुपये का घाटा सहन करना पड़ेगा। सरकार का कहना है कि जनता पर किसी भी तरह का वित्तीय बोझ नहीं डालना चाहती है। केंद्र ने डीजल के रेट में इजाफा किया है।

विज्ञापन


इसके चलते किराये में बढ़ोतरी करने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन सरकार ने किराया बढ़ाने को लेकर साफ मना कर दिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत दयनीय है। सड़कों पर गड्ढे होने से डीजल की ज्यादा खपत हो रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सड़कों की हालत को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सड़कों को सुधराने के लिए विभाग को भी निर्देश दिए हैं। सड़कें ठीक हो जाने से निगम के वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। लोगों की सहूलियत को परिवहन निगम 10 वोल्वो बसें खरीदेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनजी बसें चलाने को निकालेंगे बीच का रास्ता

hp govt decision on bus fair.

जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश में सीएनजी और इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाना निगम के लिए चुनौति से कम नहीं है। निगम सीएनजी और इलेक्ट्रानिक बसें चलाने को कंपनियों से बैठक कर रहा है। इन्हें कुल्लू और मनाली तक पहुंचना मुश्किल है। निगम को निर्देश दिए हैं कि कोई बीच का रास्ता निकाला जाए। निगम ने जीरो वैल्यू की 300 बसों को रिप्लेस कर दिया है।

निजी बसें हायर करेंगे, अपनी बसें भी देंगे
अगर कोई निजी बस ऑपरेटर परिवहन निगम को अपनी बसें देना चाहता है तो निगम अपने स्तर पर इन्हें चलाएगा। अगर निजी ऑपरेटर परिवहन निगम से चलाने को बसें लेना चाहता है तो इसके लिए भी मना नहीं है।

सीएम बदल सकते हैं किसी भी अफसर को
एक प्रश्न के जवाब में बाली ने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम और परिवहन निगम में दो नए एमडी लगाए हैं। वे मुख्यमंत्री के आदेशानुसार लगाए हैं। दोनों अफसर बेहतर हैं। अफसर बदलना और नए अफसरों की तैनाती करना मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed