{"_id":"5a97fdc84f1c1be13b8b5a2e","slug":"hp-forest-minister-govind-thakur-statement-regarding-forest-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन माफिया पर लगाम लगाने के लिए मंत्री गोबिंद ठाकुर ने किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन माफिया पर लगाम लगाने के लिए मंत्री गोबिंद ठाकुर ने किया बड़ा एलान
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर (कांगड़ा)
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
govind thakur
वन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने लकड़ी तस्करों के हमले में घायल कर्मचारियों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। बीते 26 फरवरी को वन परिक्षेत्र रे की स्थाना बीट में खैर के अवैध कटान का मामला पकड़े जाने के बाद मंत्री ने खुद यहां पहुंचकर जंगल का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब लकड़ी तस्करों से हाथ नहीं बल्कि हथियार से निपटा जाएगा। चेक पोस्टों पर कर्मियों की कमी दूर कर उन्हें हथियारों से लेस किया जाएगा। पड़ोसी राज्यों से लगती वन विभाग की चौकियों को हाईटेक किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से खैर के अवैध कटान के मामले में आगे कार्रवाई न किए जाने पर मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इस बात का पता लगाया जाएगा कि पुलिस ने आगे कार्रवाई क्यों नहीं की। इस दौरान वन कर्मियों ने मंत्री को समस्याओं से अवगत करवाया और वन काटुओं की गैंग को सलाखों के पीछे धकेलने की मांग की।
विज्ञापन