फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP forest Department Team Killed Leopard at Bilaspur.

आखिर मारा गया आदमखोर तेंदुआ, गांववालों पर करता था हमला

Sat, 24 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Sat, 24 Dec 2016 12:11 AM IST
HP forest Department Team Killed Leopard at Bilaspur.

हिमाचल के बिलासपुर जिले के दधोल इलाके के तिलकराज को अपना शिकार बनाने वाले तेंदुए को शूटरों ने शुक्रवार सुबह मार गिराया। करीब एक महीने से दहशत बना आदमखोर तेंदुआ शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे डोहरू गांव के पास शूटरों के निशाने पर आया।



सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के पैरों के निशान का मिलाप किया। इससे साफ हो गया कि यह वही तेंदुआ है, जिसने तिलकराज को मारा था। तेंदुए ने 26 नवंबर को तिलकराज पर हमला कर उसे मार डाला था।


शूटर टीम के प्रमुख रमेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उनकी टीम के सदस्य हितेंद्र पंवर, ललित उर्फ बिट्टू और फॉरेस्ट गार्ड ज्ञान चंद डोहरू गांव के नजदीक जंगल में तेंदुए की तलाश कर रहे थे। उन्हें पेड़ के पीछे तेंदुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन

इतना बड़ा था तेंदुआ कि गांववाले भी हैरान

HP forest Department Team Killed Leopard at Bilaspur.

इसने अपना मुंह पेड़ के पीछे छुपा लिया था। हितेंद्र पंवर ने गोली चलाई। यह तेंदुए के पेट में लगी। इससे वह वहीं ढेर हो गया। सूचना मिलते ही एसपी राहुल नाथ, डीएफओ सीबी ताशीलदार, कंजरवेटर अनिल जोशी, आरओ भराड़ी रमेश सहित वाइल्ड लाइफ स्टाफ के सदस्य मौके पर पहुंचे।

रमेश ने बताया कि यह वही तेंदुआ है, जिसने 26 नवंबर को दधोलकलां गांव में तिलक राज (45) को मार डाला था। जिस जगह तेंदुए ने तिलक राज को मारा था, वहां से मिले पैरों के निशान से यह पता चल गया था कि तेंदुआ एक पांव से घायल है। शुक्रवार को जिस तेंदुए को शूटरों ने गोली मारी, उसका एक पांव भी जख्मी है।

शूटरों की टीम ने जिस तेंदुए को मारा है, उसकी लंबाई करीब आठ फुट 7 इंच थी। भारी-भरकम शरीर वाले तेंदुए का वजन करीब 75 किलो निकला। विभाग और पुलिस के सामने तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया गया। डीएफओ सीबी ताशीलदार ने बताया कि तेंदुए की ऊंचाई करीब 34 इंच से अधिक थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed