फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Electricity Employees Strike in Himachal.

हड़ताल की तैयारी, जुलाई में सड़कों पर उतरेंगे बिजली बोर्ड कर्मचारी

Fri, 23 Jun 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Jun 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
HP Electricity Employees Strike in Himachal.

स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि यूनियन अपना आंदोलन पांच जुलाई को रोहडू से शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड की 48 श्रेणियों के वेतन से जुड़ी विसंगतियां लंबित हैं। यूनियन के साल 2016 में हुए अधिवेशन में मुख्यमंत्री द्वारा इस बारे में घोषणा करने के बावजूद भी वित्त विभाग इन विसंगतियों को जानबूझ कर उलझा रहा है।

विज्ञापन


इस कारण इन श्रेणियों के कर्मचारियों के वेतनों में कटौती हुई है। कई श्रेणियों के वेतन से रिकवरी तक की जा रही है। यूनियन ने 23 मई को इस मांग को लेकर बोर्ड मुख्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रबंधन वर्ग ने इन विसंगतियों को दूर करने के लिए दो सप्ताह के भीतर सर्विस कमेटी और बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक को बुलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक यह बैठकें नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 14 जून को सोलन मे हुई थी। इस दौरान वेतन विसंगतियों, बोर्ड में लंबित पडे़ करुणामूलक के मामलों और विद्युत उपकेंद्रों में पदों का सृजन करने, बढ़ी हुई ग्रेड पे पर दो वर्ष की शर्त जैसे मुद्दों को लेकर कर्मचारियों में रोष था। इन मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में जुलाई महीने से आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरवाड़ा ने कहा कि यूनियन ग्रेड पे की विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर विद्युत वृत्त रोहडू से आंदोलन की शुरुआत करेगी। उसके बाद पूरे प्रदेश के बिजली बोर्ड के वृत्त और मंडल स्तर के कार्यालयों तक ऐसे धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। यदि  प्रबंधन वर्ग ने समय रहते इन विसंगतियों को दूर नहीं किया तो सितंबर महीने में शिमला में इन मांगों के समर्थन में यूनियन विशाल प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed