फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP e-pass portal closed, students will now apply for scholarships on National Scholarship Portal

एचपी ई-पास पोर्टल बंद, छात्रवृत्ति के लिए अब ऐसे आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

Sat, 17 Aug 2019 12:05 PM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
HP e-pass portal closed, students will now apply for scholarships on National Scholarship Portal
प्रतीकात्मक तस्वीर

करीब 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले से सबक लेते हुए हिमाचल सरकार ने बीते कई सालों से छात्रवृत्ति आवेदनों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एचपी ई-पास पोर्टल को बंद कर दिया है। अब केंद्र और राज्य सरकार की 16 विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


एक मोबाइल नंबर पर एक ही छात्र का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण होगा। एचपी ई-पास पोर्टल की इस खामी के चलते ही बड़े स्तर पर फर्जी आवेदन हुए हैं। नेशनल पोर्टल पर आवेदन करने से लेकर पैसा जारी होने तक हर गतिविधि का छात्रों को पोर्टल से एसएमएस भेजा जाएगा। ई पास पोर्टल में यह सुविधा नहीं थी। छात्रवृत्ति के पुराने आवेदन भी भारत सरकार के पोर्टल पर रिन्यू करवाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


एचपी ई-पास पोर्टल से डाटा ट्रांसफर नहीं करने के चलते ऐसा हुआ है। नेशनल पोर्टल पर छात्रों के आधार नंबर से जुड़े बैंक खातों में ही पैसा डाला जाएगा। शिक्षण संस्थानों को भी ऑनलाइन ही आवेदनों का वेरिफाई करना होगा। इस पोर्टल के इस्तेमाल के लिए हिमाचल सरकार को कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। एचपी ई-पास पोर्टल के लिए शिक्षा विभाग को शुल्क चुकाना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 15 और 31 अक्तूबर तक होंगे आवेदन

इस पोर्टल की कई कमियों के चलते ही हिमाचल में 250 करोड़ से अधिक राशि का घोटाला सामने आया है। छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए इस साल आवेदन करने को भारत सरकार ने पोर्टल खोल दिया है। कुछ योजनाओं के लिए 15 और कुछ के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। निर्धारित तारीख के बाद पोर्टल नहीं खुलेंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदन में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एचपी ई0पास पोर्टल बंद करने का फैसला लिया गया है।

इन योजनाओं के लिए कर सकते हैं आवेदन
केंद्र सरकार की एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक और प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना, वित्तीय तौर पर पिछडे़ छात्रों के लिए डॉ. आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना है। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट योजना, महार्षि वाल्मिकी योजना, एससी व ओबीसी छात्रों के लिए डॉ. अंबेदकर मेधावी योजना, ठाकुर सेन नेगी, स्वामी विवेकानंद योजना और कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed