{"_id":"590f32c24f1c1b3754850cd2","slug":"hp-congress-starts-party-election-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष, शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष, शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 May 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन चुनाव को संपन्न करवाने के लिए रविवार को सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी (एपीआरओ) अमित शर्मा शिमला पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर प्रदेश कांग्रेस संगठन पर चर्चा की।
विज्ञापन
पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए 15 मई तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुनेगी। कांग्रेस ने बुधवार को ही जिला से प्रदेश स्तर तक के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया था।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 मई तक सदस्यता अभियान चलेगा। 30 मई को जिला कांग्रेस कमेटियां सदस्यों की प्रारंभिक सूची और पात्र प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगी। 16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव होगा।
विज्ञापन
एपीआरओ अमित शर्मा ने जानकारी दी कि जल्दी ही संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को तेज करने के लिए डा. बीडी कल्ला हिमाचल आएंगे। उनका 11 मई तक हिमाचल पहुंचना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह हिमाचल में भी हर हाल मेें संगठनात्मक चुनाव होने हैं। इसका विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा।