फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp congress spokesperson sanjay singh chauhan statement over bjp

कांग्रेस प्रवक्ता संजय चौहान बोले-महंगाई ने तोड़ दी गरीब जनता की कमर

Thu, 18 Jan 2018 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 18 Jan 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
hp congress spokesperson sanjay singh chauhan statement over bjp

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा है कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी अहम मुद्दे हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री जनता के सामने सफाई देने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई अब चरम सीमा पर है। 

इसने देश की गरीब जनता की कमर तोड़ के रख दी है। रोजमर्रा की चीजों के भाव आसमान छू रहे हैं। चौहान ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत देश में रिकार्ड तोड़ ऊंचाई पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


प्रतिदिन कीमतें बढ़ रही हैं और जनता को कोई जानकारी नहीं होती है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में सरकार कोई राहत देने वाली है या नहीं, यह जनता को स्पष्ट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी नई कमान

hp congress spokesperson sanjay singh chauhan statement over bjp

जिला हमीरपुर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष होंगे रोशन 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर कांग्रेस कमेटी में नियुक्तियां की हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। इनमें रोशन लाल शर्मा को उपाध्यक्ष, किशोरी लाल को महासचिव और राजेश ठाकुर को भी महासचिव नियुक्त किया गया है। |

विक्रम राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हमीरपुर के अध्यक्ष
 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विक्रम शर्मा को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हमीरपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। विक्रम शर्मा कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं और काफी लंबे समय से कांग्रेस से जुडे़ हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed