फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP CM virbhadra singh will meet soniya gandhi on wednesday

सोनिया गांधी से मिलेंगे वीरभद्र, बताएंगे हार के कारण

Wed, 21 May 2014 02:45 PM IST
Updated Wed, 21 May 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
HP CM virbhadra singh will meet soniya gandhi on wednesday

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह तीन वजीर भी अपने साथ ले गए हैं। बुधवार को उनकी मुलाकात कांग्रेस हाईकमान से होगी जिसमें कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं। इस दौरान वह हिमाचल प्रदेश में चुनावी रिपोर्ट को लेकर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में चारों संसदीय सीट खोने के बाद विरोधी खेमा वीरभद्र सिंह पर दबाव बनाने में जुटा हुआ है। इसे लेकर बयानबाजी भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में विरोधी खेमा को आइना दिखाने के लिए वीरभद्र सिंह हाईकमान से मिलने जा रहे हैं, जिससे हाईकमान के सामने पूरी तसवीर रखी जा सके।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह के साथ दिल्ली जाने वालों में मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सुधीर शर्मा शामिल है। जिनकी तरफ से वीरभद्र सिंह पर अंगुली उठाई जा रही है, लोकसभा चुनाव में उनके विधानसभा क्षेत्रों में भी हालत बहुत अच्छे नहीं रहे। इन सारी स्थितियों से आलाकमान को अवगत कराने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों सीटें कैसे हारी, होगी चर्चा

HP CM virbhadra singh will meet soniya gandhi on wednesday

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल में लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार को लेकर भी चर्चा करेंगे। साथ ही उन कारणों को भी आलाकमान के सामने रखेंगे जिनकी वजह से पार्टी इन चुनावों में कमजोर साबित हुई। इस दौरान बागियों की वापसी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि हिमाचल में चारों सीटें कांग्रेस बुरी तरह से हार गई। यहां तक कि मुख्यमंत्री की पत्‍नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी अपनी सीट नहीं बचा पाई थी। सभी सीटों पर बड़ी हार झेलनी पड़ी जिसके बाद पार्टी के अपने नेता ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed