फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board will provide duplicate education certificate on website

सर्टिफिकेट गुम होने पर अब नो टेंशन, पढ़ें ये खबर..

Tue, 08 Jul 2014 11:30 AM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
hp board will provide duplicate education certificate on website

अगर आपका एजुकेशन सर्टिफिकेट गुम हो जाए तो अब आपको डुप्लीकेट सर्टिफिकेट लेने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक का वर्ष 1970 और जमा दो का वर्ष 1986 से लेकर छात्रों का सारा रिकॉर्ड स्कैन करके कंप्यूटर पर अपलोड कर दिया है।

ऐसे में अब अपने सर्टिफिकेट की जानकारी छात्र को बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर डालते ही मिल जाएगी।

हफ्ते भर में मिल जाएगा सर्टिफिकेट

hp board will provide duplicate education certificate on website

इस सुविधा से छात्रों को डुप्लीकेट सर्टिफिकेट के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन करने के बाद हफ्ते भर में छात्र को डुप्लीकेट सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड इस प्रोजेक्ट पर करीब चार साल से काम कर रहा है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का सारा रिकॉर्ड कंप्यूटर में फीड कर दिया है। अब 8वीं, नौवीं और 11वीं का रिकॉर्ड स्कैन करके कंप्यूटर पर चढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी दस्तावेजों की वेरिफिकेशन

hp board will provide duplicate education certificate on website

छात्रों की नौकरी लगने के बाद अक्सर संबंधित विभागों से सर्टिफिकेट की प्रमाणिकता जांचने के लिए बोर्ड में वेरिफिकेशन के लिए आवेदन आते हैं। बोर्ड में पहले सारा काम मैनुअल था।

ऐसे में वेरिफिकेशन को पहले काफी वक्त लग जाता था, लेकिन सारा रिकॉर्ड कंप्यूटर पर फीड होने से अब छात्रों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन भी कंप्यूटर पर रोल नंबर डालते ही हो जाएगी।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर तेगटा ने कहा कि बोर्ड सारे रिकॉर्ड को स्कैन करके कंप्यूटर पर डाल रहा है। इससे विद्यार्थियों को डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने आदि अन्य विभिन्न कार्यों में सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed