10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत, पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लाखों छात्रों को स्कूल शिक्षा बोर्ड से पंजीकरण करवाने के लिए अब कागज काले नहीं करने पडेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों की सुविधा को शिक्षा बोर्ड से पंजीकरण करवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है।
इसके चलते स्कूली बच्चे अब बोर्ड में पंजीकरण घर बैठे ही कंप्यूटर पर फार्म भरकर कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण का फार्म अपलोड कर दिया है। बोर्ड से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों के बच्चे 22 जुलाई से 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि राज्य के सरकारी और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवा दी है। बोर्ड से निर्धारित तिथि के अंदर पंजीकरण फार्म भरने के भी आदेश जारी किए हैं।
ढाई लाख बच्चों को मिलेगी सुविधा
मौजूदा समय में राज्य भर में दसवीं और जमा दो की कक्षाओं में कुल ढाई लाख के करीब बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पंजीकरण का फार्म ऑनलाइन भरे जाने से इन लाखों बच्चों को सुविधा मिलेगी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के कई बार पंजीकरण फार्म में देरी होने से हजारों बच्चों के रिजल्ट में भी देरी होती थी। इतना ही नहीं फार्म में किसी प्रकार की कोई त्रुटि रहने पर पत्राचार में ही अधिक समय लग जाता था।
इसके अलावा कई बार पंजीकरण करवाने के लिए बोर्ड के चक्कर भी काटने पड़ते थे। पंजीकरण फार्म ऑनलाइन भरे जाने से बच्चों को इन सभी झंझटों से राहत मिलेगी।