फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board extand the last date of filling up the forms of improvements

जमा दो के छात्रों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें जरूर

Wed, 13 Aug 2014 02:24 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
hp board extand the last date of filling up the forms of improvements

जमा दो कक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए इंप्रूवमेंट के फॉर्म भरने से वंचित रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड ने इन्हें राहत देते हुए फॉर्म भरने की आखिरी तारिख 20 अगस्त तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


बोर्ड ने जमा दो में नंबर बढ़ाने के लिए पुराने छात्रों को इस साल दो मौके दिए थे। इंप्रूवमेंट के लिए दूसरे मौके की परीक्षाएं सितंबर माह में होंगी। इसके लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आवेदन 25 जुलाई तक मांगे थे।
विज्ञापन


पिछले मिले मौके में इंप्रूवमेंट की परीक्षा देने वाले पुराने छात्रों का रिजल्ट 8 जुलाई को आया था। रिजल्ट के दौरान कई पुराने छात्रों के नंबर 50 प्रतिशत नहीं आ पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र जल्द करें आवेदन

hp board extand the last date of filling up the forms of improvements

ये छात्र 50 प्रतिशत अंक पाने के लिए दूसरा मौका चाह रहे थे लेकिन इनमें से कई 25 जुलाई तक आवेदन नहीं कर पाए। इसलिए, कई पुराने छात्र बोर्ड से इंप्रूवमेंट परीक्षा देने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की मांग पर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। शिक्षा बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि अभ्यर्थियों के आवेदन बोर्ड 20 अगस्त तक स्वीकार कर लेगा।

अभ्यर्थी बोर्ड को आवेदन कर सकते हैं। सचिव ने कहा कि फिर भी कोई अभ्यर्थी आवेदन करने से चूक जाएगा तो आवेदन की तिथि को और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed