Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board 12th Result 2025 Una s Mehak tops see topper list

HP Board 12th Toppers List: ऊना की महक ने किया टॉप, 97.2% अंक किए हासिल; यहां देखें टॉपर्स की सूची

Sat, 17 May 2025 12:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 May 2025 12:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 83.16 फीसदी रहा है। कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने परिणाम जारी किया। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। यहां क्लिक करें और देखें नतीजे।

विज्ञापन
HP Board 12th Result 2025 Una s Mehak tops see topper list
12th Topper List - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 83.16 फीसदी रहा है। कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने परिणाम जारी किया। ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में 75 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें 61 छात्राएं व 14 छात्र हैं। ऊना की महक ने टाॅप किया है। महक ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। यहां क्लिक करें और देखें नतीजे। यहां देखें टॉपर्स की सूची-

विज्ञापन

 

Trending Videos

रैंक, नाम,  प्राप्त अंक, प्रतिशत

रैंक नाम प्राप्त अंक प्रतिशत
1 महक 486 97.2%
2 खुशी 483 96.6%
2 जाह्नवी ठाकुर 483 96.6%
2 अंकिता 483 96.6%
2 कणिका 482 96.4%
3 पलक ठाकुर 482 96.4%
3 नवनीत कौर 482 96.4%
3 कनक शर्मा 482 96.4%
3 कृष लहोरिया 482 96.4%
3 पायल शर्मा 482 96.4%
3 रिया रंगरा 482 96.4%
4 गगनदीप सिंह 481 96.2%
4 प्रांजल राणा 481 96.2%
4 सुहानी शर्मा 481 96.2%
5 कृतिका शर्मा 480 96%
5 साक्षी 480 96%
5 पल्लवी ठाकुर 480 96%
5 निर्दोष कुमारी 480 96%

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में हुई परीक्षा के दौरान प्रदेश भर में 2,300 केंद्रों पर नियमित और एसओएस के 93,494 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा का आयोजन लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर अन्य जिलों में 4 मार्च से हुआ था। चंबा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र को 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान खोल दिया था। इसके चलते बोर्ड ने 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा स्थगित कर दी थी, जिसका आयोजन अप्रैल में हुआ था।

विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक 

रिजल्ट जारी होने पर सबसे छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। यहां क्लिक करें और देखें नतीजे। इस लिंक पर जाने के बाद मांगी गईं डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज कर सबमिट करें। ऐसा करते ही आपकी इंटरमीडिएट मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। आप इसे चेक करके डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed