Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major govt decision: Services of part time water carriers and peons in Himachal to be regularized

सरकार का बड़ा फैसला: हिमाचल में पार्ट टाइम वाटर कैरियर और चपरासियों की सेवाएं होंगी नियमित, निर्देश जारी

Fri, 06 Nov 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 05:45 AM IST
सार

सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत पात्र पार्ट टाइम वाटर कैरियर और दैनिक वेतनभोगी चपरासियों की सेवाओं को नियमित करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Major govt decision: Services of part time water carriers and peons in Himachal to be regularized
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत पात्र पार्ट टाइम वाटर कैरियर और दैनिक वेतनभोगी चपरासियों की सेवाओं को नियमित करने की मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 के लिए पात्र कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। यह प्रक्रिया विभाग की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जाएगी। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने भी पांच नवंबर को प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

उपनिदेशकों को दिए से निर्देश
इनमें बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के उपनिदेशकों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। यह कार्रवाई संलग्न सूची और सरकार की ओर से समय-समय पर जारी शर्तों के अनुसार करनी होगी। सरकार ने पाया है कि सिरमौर जिला के उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण और तैनाती का प्रस्ताव पहले प्राप्त नहीं हुआ था। इसलिए सिरमौर के उपनिदेशक को अलग से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें पात्र कर्मचारियों के नाम वरिष्ठता क्रम में और उपलब्ध स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध दर्शाने होंगे। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी और निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी होने के बाद ही इन कर्मचारियों के नियमितीकरण पर विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed