बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Himachal Pradesh Board of School Education Dharmshala   ›   HP Board 12th Result 2025 Declared
university

Himachal Pradesh Board of School Education Dharmshala

HPBOSE Class 12th Result 2025 Declared

ROLL NO

HPBOSE 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 12वीं के नतीजे मई 2025 में जारी करेगा। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी छात्र 2025 में आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।
छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट में छात्र का नाम और रोल नंबर, विषय, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक जैसे आवश्यक विवरण होते हैं। जो छात्र 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे, उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी। 12वीं परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 33% है।
 

HPBOSE Result 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा


डेटशीट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और मार्च के अंत तक समाप्त हो गईं। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं।
 

HPBOSE 10th Result 2025: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया


अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्रअपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों बाद छात्र री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है, तो मार्कशीट को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। हालांकि, यदि री-चेकिंग के बाद अंकों में कमी होती है, तो पहले प्राप्त अंकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
 

HPBOSE 12th Supplementary: सप्लीमेंट्री रिजल्ट


जो छात्र अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे पूरक परीक्षाओं के लिए उपस्थित होते हैं। पूरक परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम अगस्त में घोषित कर देता है।
 

HPBOSE Result 2025 Overview: एचपी बोर्ड अवलोकन

 
विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
परीक्षा का नाम एचपीबीओएसई 12वीं वार्षिक परीक्षा
10वीं परीक्षा तिथि 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक
परिणाम तिथि मई 2025
आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org
परिणाम चेक करने की वेबसाइट amarujala.com/results
 

पिछले वर्ष के आंकड़े


पिछले साल HPBOSE प्लस टू परीक्षा में कुल 85,777 छात्र शामिल हुए थे। पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 29 अप्रैल, 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 73.76% दर्ज किया गया। साइंस स्ट्रीम से कामाक्षी शर्मा ने 98.80% पास प्रतिशत के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया।
2024 - 7 मई, 2024
2023 - 25 मई, 2023
2022 - 29 जून, 2022
 

HPBOSE Result 2025 Download: रिजल्ट देखने का तरीका

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न बोर्ड्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इसमें से अपना बोर्ड यानी हिमाचल प्रदेश बोर्ड चुनें।
  • कक्षा 12वीं के छात्र 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।


HPBOSE Result 2025 FAQ's: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मई 2025 में जारी किया जाएगा।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं।

रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट - amarujala.com/results के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एप में पढ़ें

Followed