{"_id":"5a96b7f74f1c1bc65c8b4f99","slug":"hp-bjp-president-satpal-satti-statement-over-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस नेता पर किया बड़ा वार, दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस नेता पर किया बड़ा वार, दिया ये बयान
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती कांग्रेस नेताओं पर बड़ा वार किया है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेता सरकार को लेकर दुष्प्रचार की बजाय एक बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री के कार्यालय में ईमानदार और जिम्मेदार लोग काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में किसी भी स्तर माफिया राज को छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग नशे के कारोबार में पकड़े गए हैं। आठ हजार गेहूं की बोरी डकारने वाले लोग भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ेे हुए हैं।
विज्ञापन
वर्तमान सरकार किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी। उन्होंने धारा 118 को लेकर विपक्ष के नेताओं के आरोपों पर चुनौती दी और कहा कि पिछली धूमल सरकार के दौरान एक भी जमीन को बेचने के मामले को बताएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह का दुष्प्रचार पहले भी करती रही है तथा अब भी वह धारा 118 को लेकर बेवजह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
कहा कि धारा 118 को लेकर क्या निर्णय करना है, इसके लिए भाजपा के पास वरिष्ठ नेताओं का एक बड़ा समूह है। सह समूह तय करेगा कि इस धारा 118 का सरलीकरण कैसे करना हैै।