HP Big News: शीतकालीन सत्र 16 से, फिर बिगड़ेगा माैसम, देवताओं के नजराने और बजंतरियों के भत्ते में बढ़ोतरी
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को अपराध, राजनीति, माैसम, प्रशासन से संबंधित कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। शिमला पुलिस ने टैक्सी से 257 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कई घोषणाएं कीं। उधर, प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़े सप्लायरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शोघी के पास एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा बरामद कर अमृतसर निवासी रेशम सिंह (34) को गिरफ्तार किया है। वहीं शोघी के पास एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा बरामद कर अमृतसर निवासी रेशम सिंह (34) को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देव समाज, किसानों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। उधर, हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के तेरहवें सत्र की तारीख और अस्थायी कार्यसूची जारी कर दी गई है। वहीं आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, पंजाब से सप्लायर गिरफ्तार; 257 ग्राम चिट्टा बरामद
हिमाचल में 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम
देवी-देवताओं के नजराने और बजंतरियों के भत्ते में बढ़ोतरी
हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी
कांगड़ा में चिट्टा तस्करी मामले में 1.01 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को मिली नई जिम्मेदारी
शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़े सप्लायरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की स्पेशल सेल ने शोघी के पास एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा बरामद कर अमृतसर निवासी रेशम सिंह (34) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन शिमला में सप्लाई करने के प्रयास में था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश में दो दिन शुष्क मौसम रहने के बाद 29 अक्तूबर से मौसम करवट ले सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी, जबकि मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट संभव है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देव समाज, किसानों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में पांच प्रतिशत और बजंतरियों के नजराने में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का एलान किया। इसके अलावा देवी-देवताओं के मुख्य गुर को 11,100 रुपये देने की घोषणा भी की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के तेरहवें सत्र की तारीख और अस्थायी कार्यसूची जारी कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में चलेगा। सत्र 16 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन सदन की बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इंदौरा के छन्नी गांव में 1 करोड़ 1 लाख 55 हजार 718 रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज करने संबंधी आदेश का बोर्ड लगाया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना इंदौरा में वर्ष 2017 में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में की गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 24 अक्तूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार,उन्हें हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.