फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News today: Bridge under construction collapses; massive fire in Kotkhai; weather set to change again

HP Big News: हमीरपुर बाईपास पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, कोटखाई में भीषण अग्निकांड, फिर बदलेगा माैसम

Fri, 02 Oct 2026 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 04:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई घटनाक्रम सामने आए। शिमला-मटौर कॉरिडोर के तहत निर्माणाधीन हमीरपुर बाईपास (एनएच-103) पर शुक्रवार को ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान हादसा हो गया। उधर, प्रदेश में माैसम फिर करवट लेने वाले वाला हैं। वहीं शिमला के जुब्बल में भीषण अग्निकांड में पांच घर राख हो गए। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News today: Bridge under construction collapses; massive fire in Kotkhai; weather set to change again
हिमाचल की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला-मटौर कॉरिडोर के तहत निर्माणाधीन हमीरपुर बाईपास (एनएच-103) पर शुक्रवार को ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान हादसा हो गया। 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खराबी आने से संरचना का एक हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में देर रात भीषण अग्निकांड से लोगों में दहशत मच गई। अग्निकांड में पांच घर राख हो गए। आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। उधर, प्रदेश में माैसम फिर करवट बदलने वाला है। राज्य में 5 से 8 अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा कर भूस्खलन प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन

 

निर्माणाधीन हमीरपुर बाईपास पर पुल का एक हिस्सा गिरा, तीन लोग घायल
शिमला-मटौर कॉरिडोर के तहत निर्माणाधीन हमीरपुर बाईपास (एनएच-103) पर शुक्रवार को ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान हादसा हो गया। 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खराबी आने से संरचना का एक हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया। एनएचएआई के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब ब्रिज की लॉन्चिंग प्रक्रिया के तहत लॉन्चिंग नोज को पियर कैप पर स्थापित किया जा रहा था। ट्रस को पुशिंग विधि से आगे बढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक यांत्रिक खराबी आ गई और ट्रस संरचना का हिस्सा नीचे गिर गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 5 अक्तूबर से बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में 5 अक्तूबर को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 6 और 8 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 6 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर के एक-दो स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

जांगलिक सड़क 10 दिन में खुलेगी, पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ देगी सरकार: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा कर भूस्खलन प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हाल ही में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुई जांगलिक सड़क का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क की स्थिति और बहाली कार्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को 10 दिन के भीतर यातायात के लिए बहाल करने के स्पष्ट निर्देश दिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शिमला के जुब्बल के धार गांव में भीषण अग्निकांड, पांच घर राख
शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में देर रात एक भीषण अग्निकांड में पांच घर राख हो गए। धार गांव में अचानक लगी आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने स्तर पर भी बचाव कार्य में जुट गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई मकान इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार पांच घर आग की चपेट में आकर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शिमला में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, रिज पर राज्यपाल समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान रिज मैदान और स्कैंडल प्वाइंट पर स्थापित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में दोनों नेताओं के योगदान को याद किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

डॉक्टरों को बड़ी राहत: ट्रेनी नियुक्ति की सरकारी नीति को हिमाचल हाईकोर्ट ने असांविधानिक करार दिया
हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम 2024 के तहत राज्य सरकार ने कर्मचारियों को ट्रेनी के रूप में नियुक्त करने की नीति को हाईकोर्ट ने गैर कानूनी और असांविधानिक घोषित कर दिया है। स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद खेल के बीच में नियम नहीं बदले जा सकते। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि 2024 के जिस कर्मचारी अधिनियम के आधार पर डॉक्टरों को ट्रेनी बनाया गया था, उसे अदालत पहले ही देवेंद्र कुमार मामले में असांविधानिक घोषित कर खारिज कर चुकी है। इसलिए सरकार का डॉक्टरों को जॉब ट्रेनी बनाना पूरी तरह अवैध है। अदालत ने निर्देश दिया कि सभी याचिकाकर्ता डॉक्टरों को वर्ष 2012 के भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों के तहत अनुबंध के आधार पर नियुक्त माना जाए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed