फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Monsoon likely to withdraw on this day; possibility of rain and snowfall from October 5.

हिमाचल माैसम: इस दिन मानसून विदा होने के आसार, 5 अक्तूबर से बारिश-बर्फबारी की संभावना

Fri, 02 Oct 2026 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 08:22 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon likely to withdraw on this day; possibility of rain and snowfall from October 5.
हिमाचल माैसम पूर्वानुमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। हालांकि, मानसून की विदाई के तुरंत बाद मौसम फिर करवट लेने वाला है। हिमाचल प्रदेश में करीब सवा तीन माह बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून की शनिवार को औपचारिक विदाई होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 5 से 8 अक्तूबर तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। साफ मौसम के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

मैदानी जिलों में गर्मी का असर फिर महसूस होने लगा है। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी के निचले इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चार अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद पांच अक्तूबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। इस बार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की कमी का असर जल स्रोतों, कृषि गतिविधियों और जलविद्युत उत्पादन पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 अधिकतम तापमान
ऊना 34.0
बिलासपुर 32.0
कांगड़ा 31.8
मंडी 31.2
धर्मशाला 28.0
सोलन 28.5
नाहन 27.5
चंबा 27.3
मनाली 25.2
शिमला 24.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed