फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Jairam Thakur says top Congress leaders do not take CM Sukhu seriously.

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस के शीर्ष नेता सीएम सुक्खू को गंभीरता से नहीं लेते

Fri, 02 Oct 2026 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 07:33 PM IST
सार

 जयराम ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, त्याग और सत्याग्रह के विचार आज भी प्रेरणा देते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 

विज्ञापन
Politics: Jairam Thakur says top Congress leaders do not take CM Sukhu seriously.
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रिज मैदान पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया और सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, त्याग और सत्याग्रह के विचार आज भी प्रेरणा देते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्मचारी हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में कर्मचारी और पेंशनर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे जेबीटी शिक्षकों की बात सुनने तक का समय मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के पास नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर भी तंज कसा। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर योजना शुरू करने के बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने दावा किया कि योजना के शुभारंभ की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री को अपेक्षित समय नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री अपने मित्रों का अधिक ख्याल रखते हैं और यही कारण है कि मंत्री अपनी शिकायतें लेकर दिल्ली जाते रहते हैं।

विज्ञापन

बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, दुकान पर चाय भी पी
नेता प्रतिपक्ष ने गांधी जयंती पर पुराना बस अड्डे सफाई अभियान में हिस्सा लिया और झाड़ू भी लगाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रहे संजीव सूद की दुकान में चाय भी पी। सफाई अभियान में भाजपा के अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस अभियान के माध्यम से भाजपा नेताओं ने लोगों से अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
 
विज्ञापन

प्रचार पर सरकार ने खर्च कर दिए एक हजार करोड़ : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर कर्ज लेकर प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार अब तक प्रचार पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। पांच घंटे के सफर के दौरान मुख्यमंत्री के 1000 से अधिक प्रचार पोस्टर देखने का दावा करते हुए उन्होंने इसे कर्ज का दुरुपयोग बताया। बिंदल ने कहा कि सरकार एक बार फिर 600 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। उन्होंने हिमकेयर योजना, प्रदेश की खराब सड़कों और स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन शुल्क, बिजली, बस किराये और राशन समेत अन्य शुल्कों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। किशाऊ बांध परियोजना को लेकर उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार और छह राज्यों के सहयोग से चलने वाली परियोजना है, लेकिन प्रदेश सरकार इसका श्रेय लेने में जुटी है। बीडीसी और जिला परिषद चुनावों का जिक्र करते हुए बिंदल ने कहा कि जिला हमीरपुर की पांच पंचायत समितियों में से चार के अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। नादौन में बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में देरी को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भाजपा में गुटबाजी के बयान पर बिंदल ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed