फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   HP Assembly Session: Ruling and opposition parties clashed before the third day's proceedings began, with loud

HP Assembly Session: विधानसभा परिसर में भाजपा और कांग्रेस विधायक दल में टकराव की स्थिति, जानें विस्तार से

Fri, 28 Nov 2025 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Nov 2025 10:59 AM IST
सार

 प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले शुक्रवार सुबह सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने हुए।

विज्ञापन
HP Assembly Session: Ruling and opposition parties clashed before the third day's proceedings began, with loud
आमने-सामने आए सत्तापक्ष और विपक्ष, जमकर नारेबाजी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तपोवन में चल रहे शीत सत्र के तीसरे दिन परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। भाजपा और कांग्रेस विधायक दल में टकराव जैसी स्थिति पैदा हो गई। सदन की बैठक शुरू होने से पहले परिसर की सीढि़यों पर भाजपा के विधायक हाथ में पोस्टर लेकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे तो कांग्रेस के विधायक भी यहां पहुंच गए। उनके हाथ में भी पोस्टर थे। दोनों विधायक दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ खूब नारेबाजी की और गीत गाकर भी विरोध प्रदर्शन किए। भाजपा ने कर्मचारियों को वित्तीय लाभ नहीं देने के मुद्दे पर सरकार पर कड़े प्रहार किए तो कांग्रेस ने विपक्ष को केंद्र से आपदा राहत पैकेज और अन्य मदद नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए घेरा।

विज्ञापन



विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए। विधानसभा परिसर के गेट नंबर एक की सीढि़यों पर भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियों का आरोप लगा रहे थे, वहीं कांग्रेस के विधायक केंद्र सरकार से आपदा राहत पैकेज न मिलने पर प्रदर्शन करते रहे। यह प्रदर्शन करीब 10 से 15 मिनट तक चला। इस दौरान एक तरफ भाजपा विधायक जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को गीतों के माध्यम से कोस रहे थे, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राहत आपदा पैकेज जारी न करने को लेकर गीत गाकर विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

न तो समय पर वेतन मिल रहा, न ही पेंशन और भत्ते : जयराम
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी परेशान हैं। उन्हें न तो समय पर वेतन मिल पा रहा है और न ही पेंशन और भत्ते। एक तरफ हिमाचल में ऋण की सीमा एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये पहुंच गई है। बावजूद इसके प्रदेश में सारे विकास कार्य रुके पड़े हैं। पूर्व कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और उनके मेडिकल बिलों का भुगतान तक नहीं हो रहा है। आज प्रदेशभर में कर्मचारी धरने पर उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें सरकार में उनके हक नहीं मिल पा रहे हैं। पूर्व कर्मचारियों के पक्ष में भाजपा विधायक उतरे हैं।

घोषणा हुए बीत गया लंबा अरसा, नहीं मिला पैकेज : नेगी
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आपदा राहत कोष देने की घोषणा किए लंबा समय बीत गया है, लेकिन अभी तक यह राशि प्राप्त नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि केंद्र से 5,000 करोड रुपये राहत पैकेज के रूप में आया है, उसका श्वेत पत्र जारी करने की कांग्रेस मांग कर रही है। इसी के चलते कांग्रेस विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया है। पूर्व कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ओपीएस को बंद करने की बात विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर कर रहे हैं। कांग्रेस ने ओपीएस लागू कर कर्मचारियों को राहत प्रदान की है तो स्पष्ट है कि वह कर्मचारी हितैषी है।

पेंशनरों ने मांगों को लेकर निकाली रैली, पुलिस मैदान में सरकार के खिलाफ गरजे
हिमाचल विधानसभा शीत सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस मैदान में मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने रैली निकाली। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए माैके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं विधानसभा सत्र के चलते वीआईपी मूवमेंट के चलते तपोवन रवाना होने के दौरान दाड़ी में जाम लग गया। वहीं, जयराम ठाकुर ने सुबह 4 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में प्रस्तावित भाजपा की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इस दाैरान भाजपा के अन्य नेता व विधायक भी माैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed