सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान में लगी आग, दो झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान में आग लगने से दो झुलस गए। विकास खंड ननखड़ी के लैलण (कोटी) गांव में शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सिलिंडर फटने से चार कमरों का दो मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया।
आग बुझाते समय दो सगे भाई झुलस गए। उनका खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार आग दीप राम के घर में लगी। इसके बाद उसके भाई सीता राम का मकान भी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही लोग भी मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गए।
गांव सड़क से करीब एक किमी दूर है। ऐसे में वहां तक दमकल वाहन भी नहीं पहुंच सकता है। रात करीब नौ बजे के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया था।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पाया आग पर काबू
रात करीब नौ बजे के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया था। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था। इसके अलावा मकान में लगी आग को बुझाते हुए दीप राम और उसका भाई सीता राम बुरी तरह से झुलस गए।
उन्हें खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एसडीएम निपुण जिंदल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया है।