फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hoshiarpur won durgamal football cup

होशियापुर बना गोल्ड कप चैंपियन

Mon, 26 May 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 26 May 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
hoshiarpur won durgamal football cup

पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही ऑल इंडिया शहीद दुर्गामल दल बहादुर फुटबाल गोल्ड कप के फाइनल मुकाबले में डीएफए होशियारपुर की टीम ने वाराणसी की टीम को 2-0 पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले में होशियारपुर की टीम ने पहले ही हाफ में बेहतर खेल खेलते हुए एक गोल की बढ़ ले ली। वहीं मैच में एक गोल की बढ़त को बरकरार रखते हुए होशियारपुर की टीम दूसरे हाफ में एक गोल और दाग दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में 39 माउंटेन डिब के डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर एके शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिकरत करते हुए विजेता डीएफए होशियारपुर टीम को 51 हजार रुपये और ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उपविजेता वाराणसी टीम को 31 हजार रुपये और ट्राफी भेंट की। प्रतियोगिता के डीएफए के मुख्य सलाहकार प्रो. पीएन शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया।

संघ के सचिव आरएस राणा ने बताया कि समापन समारोह में शहीदों के परिवारों के सदस्यों और प्रतियोगिता के चीफ पेटर्न उपायुक्त कांगड़ा सी पॉलरासू को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबालर श्याम थापा, बिग्रेडियर गायकवाड, डीएफए कांगड़ा के प्रधान डा. वीरेंद्र परमार उपस्थित रहे।

डा. सतीश के गानों ने दिलाई शहीदों की यादें
पुलिस मैदान में शहदी दुर्गामल दल बहादुर नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता के समापन पर धर्मशाला कॉलेज के संगीत प्रवक्ता डा. सतीश ठाकुर ने शहीदों पर गीतों की प्रस्तुतियां देते हुए माहौल की देश भक्ति के रंग में रंग दिया।


डा. सतीश ठाकुर ने शहीद दुर्गामल तुझे सलाम गाने पर खूब तालियां बटौरी। कार्यक्रम में गोरखा समुदाय की युवतियां ने नेपाली डांस की प्रस्तुति देते खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed