{"_id":"60d7329345bcaa4622230642","slug":"honorarium-of-21-thousand-mid-day-meal-workers-increased-by-rs-300-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 300 रुपये बढ़ा 21 हजार मिड-डे मील वर्करों का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 300 रुपये बढ़ा 21 हजार मिड-डे मील वर्करों का मानदेय
Sat, 26 Jun 2021 07:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:28 PM IST
सार
एक अप्रैल 2021 से वर्करों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। करीब 21 हजार मिड डे मील वर्करों को इसका लाभ मिलेगा। मानदेय बढ़ोतरी के बाद वर्करों को प्रतिमाह 2600 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलते ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में दोपहर का भोजन बनाने के लिए नियुक्त करीब 21 हजार मिड डे मील वर्करों के मानदेय में प्रति माह 300 रुपये बढ़ोतरी करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
एक अप्रैल 2021 से वर्करों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। करीब 21 हजार मिड डे मील वर्करों को इसका लाभ मिलेगा। मानदेय बढ़ोतरी के बाद वर्करों को प्रतिमाह 2600 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में मानदेय बढ़ोतरी का एलान किया था।
विज्ञापन