फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Home Stay Facility for pregnant women by himachal government hospitals

Himachal News: गर्भवती महिलाओं को होम स्टे में ठहराएगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 13 Feb 2023 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Feb 2023 11:23 AM IST
सार

दूरदराज क्षेत्रों से आने के कारण महिलाओं के लिए ठहरने की दिक्कतें होती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग महिलाओं के लिए ठहरने की व्यवस्था करने जा रहा है।

विज्ञापन
Home Stay Facility for pregnant women by himachal government hospitals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से जांच करवाने के लिए अस्पतालों में आने वाली गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग होम स्टे में ठहराएगा। गर्भवती महिलाओं के लिए होमस्टे में ठहराने की व्यवस्था करने की तैयारियां चल रही हैं। होमस्टे में ठहरने के साथ इनके खाने-पीने का खर्च भी स्वास्थ्य विभाग ही उठाएगा। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए अधिकारी प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के नजदीक होमस्टे के संचालकों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में प्रदेश के दूरदराज इलाकों से रोजाना सैकड़ों गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए आती हैं। गर्भावस्था के तीन महीने और अंतिम नौवें महीने में महिलाएं जच्चा-बच्चा की जांच करवाने के लिए अस्पताल आती हैं। अस्पतालों में भीड़ के चलते कई गर्भवती महिलाओं को उस दिन उपचार नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


दूरदराज क्षेत्रों से आने के कारण महिलाओं के लिए ठहरने की दिक्कतें होती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग महिलाओं के लिए ठहरने की व्यवस्था करने जा रहा है। यही नहीं, बच्चे का जन्म होने के बाद भी महिलाएं अस्पताल जांच करने आती हैं तो उस दौरान भी उन्हें यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के आसपास दर्जनों होम स्टे हैं। ये होम स्टे बेरोजगार युवाओं ने रोजगार को लेकर खोले हैं। ऐसी व्यवस्था किए जाने से होम स्टे मालिकों की आय में इजाफा होगा, वहीं महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी। उधर, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि सरकार इस योजना पर काम कर रही है।


होटलों या सराय में रुकना पड़ता है महिलाओं को
अस्पताल में जांच करवाने के लिए आने वाली महिलाओं को होटलों में कमरा या फिर सराय में रुकना पड़ता है। कई महिलाएं अपने रिश्तेदारों के पास भी ठहर लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed