फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hoardings and posters have become a nuisance for the public in the city. Streets are ugly due to the presence of hoardings and posters.

Shimla News: शहर में जनता के लिए आफत बने होर्डिंग्स, पोस्टर से सड़कें बदसूरत

Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hoardings and posters have become a nuisance for the public in the city. Streets are ugly due to the presence of hoardings and posters.
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन


शहर में एनएच से लेकर नगर निगम की संपर्क सड़कों पर टंगे अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर-बैनर से सड़कों की दीवारें बदरंग
लागू नहीं हो रहे निगम के आदेश, होर्डिंग्स गिरने का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर न सिर्फ शहर को बदसूरत कर रहे हैं बल्कि अब आम जनता के लिए आफत भी बन गए हैं। शहर में जगह-जगह हवा में लटके टीन के होर्डिंग्स लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं।

हाल ही में संजौली में तेज हवा के चलते एक बड़ा होर्डिंग सड़क पर गिर गया था। इससे कई लोग बाल-बाल बचे थे। शिमला शहर में कई स्थानों पर बड़े बड़े होर्डिंग्स और बैनर टंगे हैं। इनमें ज्यादातर अवैध हैं। कई ऐसे हैं जो एक साल पहले लगाए जा चुके थे लेकिन अभी तक नहीं हटाए गए। बालूगंज चौक पर भी टीन का एक बड़ा होर्डिंग हवा में लटक रहा है। तेज हवा से इससे नुकसान हो सकता है। कमला नेहरू अस्पताल के पास भी कई हफ्ते से सड़क पर टंगा नुकीला होर्डिंग पैदल चलने वाले लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। कई लोग इससे घायल भी हो चुके हैं। शहर के कार्टरोड पर लिफ्ट से लेकर विक्ट्री टनल तक जगह जगह बड़े होर्डिंग टांगे गए हैं। सर्कुलर रोड पर डंगों के अलावा कई जगह पेड़ों पर ही पोस्टर और होर्डिंग्स टांग दिए हैं। इससे शहर बदसूरत हो रहा है। लोगों ने नगर निगम से इन्हें हटाने की मांग की है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा ने कहा कि अवैध और टूटे हुए होर्डिंग्स को जल्द हटाया जाएगा। इन पर नियमानुसार कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन




पोस्टर-बैनर से अटी सड़कें, रेन शेल्टर
नगर निगम की पाबंदी के बावजूद शहर में सड़कों की दीवारें निजी संस्थानों के पोस्टरों और बैनरों से बदसूरत हो रही हैं। इसके अलावा शहर में ज्यादातर रेन शेल्टर भी पोस्टरों से भरे पड़े हैं। नगर निगम ने कुछ महीने पहले इन्हें हटाने के लिए अभियान भी चलाया था। 40 से ज्यादा संस्थानों के चालान भी काटे गए। बावजूद इसके ज्यादा असर नहीं हुआ। कुछ लोग अभी भी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




धरातल पर नहीं उतरीं एलईडी योजना
नगर निगम ने शहर में एलईडी स्क्रीनें लगाकर विज्ञापनों के लिए जगह चिह्नित की थी। इसके लिए 146 साइटें चिह्नित भी की गईं। लेकिन अभी तक यह योजना धरातल पर नहीं उतरी हैं। रेन शेल्टर के रखरखाव को निजी हाथों में देने की योजना भी फिलहाल सिरे नहीं चढ़ पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article