फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HLP will merged in BJP at Kullu.

आज होगा हिलोपा का भाजपा में विलय, महासम्मेलन की तैयारी

Sun, 14 Aug 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 14 Aug 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
HLP will merged in BJP at Kullu.
भाजपा में हिलोपा के विलय की चर्चाओं पर रविवार को विराम लग जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा में हिलोपा के विलय की चर्चाओं पर रविवार को विराम लग जाएगा। कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में महासम्मेलन होगा। इसमें हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह समेत सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन के लिए दूरदराज से हिलोपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुल्लू पहुंच गए हैं। देरशाम को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में हिलोपा से महेश्वर सिंह भी शामिल हुए। हिलोपा और भाजपा ने अलग-अलग बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


हिलोपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वैष्णो देवी मंदिर में हुई। भाजपा की बैठक परिधि गृह में हुई। दोनों बैठक का एजेंडा एक ही रहा। हिलोपा की बैठक में पार्टी के कुछ लोगों ने समानांतर पार्टी बनाने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू जिलाध्यक्ष गोपी चंद ने बताया कि 23 जुलाई को हिलोपा की प्रदेश कार्यसमिति में 167 पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। शनिवार को 187 पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। एक स्वर से समानांतर पार्टी का विरोध कर हिलोपा में भाजपा के विलय का समर्थन किया गया।

भाजपा महासम्मेलन में पहुंचेंगे सतपाल सत्ती और प्रेम कुमार धूमल

HLP will merged in BJP at Kullu.

इधर, हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह ने कहा कि रविवार को महासम्मेलन में उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे। बैठक में श्यामा शर्मा, दौलतराम, सतीश, गौरव शर्मा, कपिल ठाकुर, रामलाल आदि मौजूद रहे।

उधर, भाजपा की परिधि गृह में हुई बैठक में महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां तय कीं। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक जयराम ठाकुर, विधायक गोविंद ठाकुर, पूर्व मंत्री खीमीराम, विधायक किशोरी लाल, प्रदेश भाजपा महासचिव राम सिंह, जिला अध्यक्ष भीम सेन और अन्य मौजूद रहे।

सत्ती और धूमल करेंगे शिरकत
भाजपा के महासम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। समारोह में प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सांसद शांता कुमार, सांसद रामस्वरूप शर्मा समेत अन्य दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। समारोह के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed