फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himuda will give flat and plot to people on new year.

नए साल पर लोगों को बड़ा तोहफा देगा हिमुडा

Sat, 13 Dec 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Dec 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
himuda will give flat and plot to people on new year.

हिमुडा के आवेदकों को नव वर्ष पर घर और जमीन का तोहफा मिलने जा रहा है। ये फ्लैट और प्लाट आवेदकों को हिमाचल के विभिन्न जिलों में दिए जाएंगे। हिमुडा ने 30 दिसंबर तक लोगों से प्लाट और फ्लैट के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


21 जनवरी को हिमुडा अपने कार्यालय में ड्रा निकालने जा रहा है। जिन लोगों का ड्रा में नंबर आएगा, उसे हिमुडा प्लाट और फ्लैट आवंटित कर देगा। शेष आवेदकों की सिक्योरिटी वापस की जाएगी। हिमुडा के पास अब तक 5 हजार के करीब आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


हिमुडा के पास 670 के करीब प्लाट, फ्लैट और घर है। इसमें प्लाट की संख्या 179, सात घर और अन्य फ्लैट हैं। ये फ्लैट बनकर तैयार हैं। अब इन्हें लोगों को बेचा जाना है। हिमुडा से मिली जानकारी के मुताबिक ये प्लाट, फ्लैट और घर शिमला के संजौली, फ्लावरडेल, कुसुम्पटी, सोलन जिले के धर्मपुर, सोलन, धर्मशाला, कांगडा, बिलासपुर, चंबा, सिरमौर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमुडा का कहना है कि 50 फीसदी प्लाट, फ्लैट डिमांड आफ सर्वे वाले आवेदकों के लिए रहेंगे जबकि अन्य के लिए नए लोग आवेदन कर सकते हैं। प्लाट, फ्लैट आवंटन के बाद आवेदकों से राशि किस्तों में ली जाएगी।


अब तक आ चुके हैं 5 हजार आवेदन
21 जनवरी को हिमुडा कार्यालय में ड्रा निकाला जा रहा है। इस दिन लोगों को प्लाट, फ्लैट और घर आवंटित हो जाएंगे। 30 दिसंबर तक ही लोग इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। अब तक हजारों की संख्या में हिमुडा को आवेदन मिल चुके हैं।
- यशवंत छाज्टा, उपाध्यक्ष हिमुडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed