फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA returning less money to the applicants

ब्याज ही नहीं, पैसा भी डकार गया हिमुडा!

Mon, 18 Aug 2014 05:59 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
HIMUDA returning less money to the applicants

प्रदेश के 9000 लोगों ने हिमुडा (हिमाचल प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी) के फ्लैट लेने के इंकार कर दिया है। ये वे लोग हैं जिन्होंने साढ़े तीन साल पहले हिमुडा में फ्लैट के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन


बाकायदा इसके लिए आवेदकों ने 5000 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा कराई थी। इन लोगों ने हिमुडा से अपनी सिक्योरिटी वापस ले ली है। हिमुडा में 70 हजार लोगों ने प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


अब डिमांड ऑफ सर्वे के मुताबिक हिमुडा के पास करीब 61 हजार आवेदक रह गए हैं।

फ्लैट नहीं मिले तो वापस लिए पैसे

HIMUDA returning less money to the applicants

जानकारी के मुताबिक हिमुडा ने लोगों को प्लॉट और फ्लैट देने का आश्वासन दिया था। इसके लिए पहले लोगों से आवेदन मांगे थे। डिमांड ऑफ सर्वे के तहत लोगों को फ्लैट और फ्लैट देने की बात कही।

70 हजार के करीब लोगों ने इसके लिए आवेदन किया। हिमुडा के पास इनकी 31 करोड़ रुपये की राशि एकत्र हो गई। साढ़े तीन साल से हिमुडा इस पैसे को इस्तेमाल कर रहा है।

लोगों को जब राहत नहीं दी गई तो एक के बाद एक आवेदकों ने हिमुडा से अपनी सिक्योरिटी वापस लेनी शुरू कर दी है। हैरत की बात यह है कि हिमुडा आवेदकों की सिक्योरिटी में भी 500 रुपये का कट लगा रहा है। पांच हजार वापस करने के बजाए लोगों को 45 सौ रुपये की राशि दी गई।

20 करोड़ जमीन खरीदी हिमुडा ने

HIMUDA returning less money to the applicants

कुल 31 करोड़ में से हिमुडा ने 20 करोड़ की जमीन खरीद ली है। डेढ़ करोड़ की राशि हिमुडा ने उन लोगों के लिए रखी है जो अपने सिक्योरिटी वापस ले रहे हैं और शेष राशि की एफडी कराई गई है।

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का कहना है कि हिमुडा लोगों को फ्लैट देगा। लोग अपनी सिक्योरिटी वापस ले रहे हैं तो यह उनका व्यक्तिगत मामला है। हिमुडा अपनी ओर से पैसे नहीं लौटा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed