{"_id":"7e52b7e46da9fae7f648e8f2337f3ae4","slug":"himuda-flats-are-ready-apply-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार हैं हिमुडा के फ्लैट, जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार हैं हिमुडा के फ्लैट, जल्दी करें आवेदन
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Jul 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपनों के घर के लिए आवेदन करने वाले लोगों को हिमुडा प्लॉट और फ्लैट देने के लिए तैयार है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हिमुडा के करीब 350 फ्लैट बनकर तैयार हो रहे हैं। इनके लिए अगस्त में लोगों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बड़ी बात यह है कि डिमांड ऑफ सर्वे के आवेदकों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। इन फ्लैटों के लिए 50 फीसदी आवेदन डिमांड ऑफ सर्वे से लिए जाएंगे, जबकि अन्य के लिए हिमुडा अलग से आवेदन मांगेगा। लक्की ड्रा निकाल कर लोगों को प्लॉट और फ्लैट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसलिए करना पड़ा बदलाव
हिमुडा ने डिमांड ऑफ सर्वे में चार साल पहले लोगों से प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन मांगे थे। 70 हजार लोगों ने आवेदन किया था। इनमें 40 फीसदी लोग हिमाचली, जबकि अन्य बाहरी राज्यों के हैं। हिमुडा ने इनसे सिक्योरिटी के तौर पर 5000 रुपये लिए थे।
विज्ञापन
चार साल तक हिमुडा को प्रदेश में कहीं जमीन नहीं मिली। इस कारण मामला पेंडिंग रहा। इस बीच, 10 हजार लोगों ने सिक्योरिटी वापस ले ली। इसके चलते हिमुडा को नियमों में बदलाव करना पड़ा। अब बन रहे 50 फीसदी फ्लैट डिमांड ऑफ सर्वे के आवेदकों को दिए जाएंगे।
यहां बनकर तैयार हो रहे हैं फ्लैट
सोलन के धर्मपुर, शील, शिमला के संजौली एवं छबरोटी, पालमपुर, हमीरपुर के दरोही, बिलासपुर के लखनपुर, नालागढ़, मधावा में फ्लैट तैयार हो रहे हैं। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि लोगों को फ्लैट देने के लिए नियमों में बदलाव किया है। डिमांड ऑफ सर्वे वाले आवेदकों को शामिल किया जा रहा है।