फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA flats and plots in city.

हजारों आवेदकों को जल्द मिलेंगे प्लॉट, फ्लैट

Mon, 29 Jun 2015 12:42 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
HIMUDA flats and plots in city.

हिमुडा से प्लॉट और फ्लैट लेने के लिए आवेदन करने वाले 60 हजार लोगों को जल्द राहत मिलेगी। पंद्रह हजार से अधिक आवेदकों को प्लॉट और फ्लैट देने की तैयारी की जा रही है। हिमुडा ने शिमला के जाठिया देवी में 300 बीघा जमीन फाइनल कर दी है। कालोनियां बनाने के लिए हुडको ने हिमुडा को 36 करोड़ रुपये ऋण दे दिया है। निर्माण शुरू करने के लिए हिमुडा ने एयर इंडिया अथॉरिटी से एनओसी के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


इसी वर्ष जाठिया देवी में कालोनियां बनाने के लिए नक्शा तैयार किया जा रहा है। इसी तरह हिमुडा ने जिला सोलन के बरूरी में 125 बीघा जमीन को फाइनल कर दिया है जबकि धर्मशाला के सराह में 300 बीघा जमीन को फाइनल करने के लिए नेगोसिएशन बाकी है। हिमुडा के मुताबिक 15 हजार से अधिक फ्लैट का निर्माण होने का अनुमान है।

विज्ञापन

प्लॉट और फ्लैट के लिए निकाला जाएगा लक्की ड्रॉ

HIMUDA flats and plots in city.

जाठिया देवी के साथ एयर इंडिया अथॉरिटी की जमीन है। काम शुरू करने के लिए एट ज्वाइनिंग का एनओसी जरूरी है, इसके चलते हिमुडा ने संबंधित जमीन मालिकों से एनओसी के लिए आवेदन किया है। हिमुडा का दावा है कि एक महीने के भीतर एनओसी मिल जाएगा।

सोलन में सारी औपचारिकताएं पूरी-
हिमुडा ने सोलन के बरूरी में जमीन खरीद की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही हिमुडा टीसीपी से नक्शा पास करने के लिए आवेदन करेगा।

चार हजार आवेदक वापस ले चुके हैं सिक्योरिटी राशि- हिमुडा से चार हजार आवेदकों ने अपनी सिक्योरिटी राशि वापस ली है। अब हिमुडा के पास 60 हजार आवेदक बचे हैं। इनके प्लॉट और फ्लैट के लिए लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा।

हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने बताया कि हिमुडा को प्लॉट और फ्लैट के लिए जमीन मिल गई है। निर्माण कार्य के लिए लोन भी मिल गया है। जल्द ही आवेदकों को राहत दी जाएगी।

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि सरकार ने आवेदकों को प्लॉट और फ्लैट देने का आश्वासन दिया है। इसके चलते जमीन फाइनल हो गई है। काम शुरू किया जाना है। जाठिया देवी में काम शुरू करने के लिए एनओसी के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed