{"_id":"5c45772dbdec2256b807ebe5","slug":"himachali-music-composer-sd-kashyap-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार गीतों को संगीत में पिरो चुके हैं एसडी कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार गीतों को संगीत में पिरो चुके हैं एसडी कश्यप
Mon, 21 Jan 2019 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर हिमाचली संगीतकार एसडी कश्यप का दावा है कि वर्ष 1982 में हिमाचल में पहली कैसेट रिलीज हुई थी। इसका नाम था ‘डिस्को नाटी’। एसडी कश्यप के मुताबिक इसमें जो नाटियां थीं, वह भी उन्होंने स्वयं गाई थीं।
विज्ञापन
मंडी के भगवाहन मोहल्ले के निवासी 72 वर्षीय संगीतकार ने बताया कि वह अब तक करीब पांच हजार से अधिक गीतों को संगीत में पिरो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक उन्होंने हिमाचली लोकगीतों पर काम किया है। इसमें हिमाचल केे लगभग हर क्षेत्र के लोकगीतों को उन्होंने संगीत दिया। कई कलाकारों को लोगों के सामने लाया।
विज्ञापन
कश्यप बोले - आधुनिक दौर में युवा कलाकारों पर आधुनिक टेक्नोलॉजी का बोलबाला है। नए कलाकार सबसे अधिक इसका सहारा लेकर लोकगीत बना रहे हैं। हालांकि, आजकल की चकाचौंध में इन रचनाओं को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं, लेकिन इससे लोकसंगीत के रुतबे को चोट पहुंच रही है।
विज्ञापन
युवाओं को टेक्नोलॉजी के साथ ही रियाज पर भी ध्यान देना चाहिए और संगीत को अनुभव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें डीडी वन पर सालों पहले प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों ‘उसूल’ और ‘अजनबी’ ने पहचान दिलाई है। इन दोनों धारावाहिकों में उन्होंने बतौर संगीत निर्देशक कार्य किया। इसके साथ ही उनको ‘अनोखा मोड़’ और ‘कोबरा’ फिल्मों से भी ख्याति मिली।
उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। वह अभी भी अपने संगीत निर्देशन के कार्य में लगे हुए हैं। उनके परिवार में बेटा सन्नी कश्यप, पत्नी रविकांता कश्यप और बेटी सीबीआर कश्यप हैं। उनकी पत्नी रविकांता कश्यप क्लासिक सिंगर हैं, जबकि बेटी भी संगीत निर्देशन में कार्यरत हैं।