{"_id":"5730cf334f1c1b5d05919d36","slug":"himachal-will-made-bulletproof-jackets-for-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बनेगी भारतीय सेना की बुलेट प्रूफ जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बनेगी भारतीय सेना की बुलेट प्रूफ जैकेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 10 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दो फर्मों को मेक इन इंडिया अभियान के तहत औद्योगिक लाइसेंस जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में भारतीय सेना की बुलेट प्रूफ जैकेट्स और विमानों के पार्ट्स बनाए जाएंगे। सूबे की दो कंपनियों को रक्षा उपक्रमों के लाइसेंस दिए गए हैं। सोमवार को शिमला से सांसद वीरेंद्र कश्यप के सवाल पर रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने लोकसभा में जानकारी दी। रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की दो फर्मों को मेक इन इंडिया अभियान के तहत औद्योगिक लाइसेंस जारी किए हैं।
विज्ञापन
यह फर्में बुलेट प्रूफ जैकेट्स और विमान के संघटकों (रक्षा उपकरण) बनाएंगी। मेक इन इंडिया के तहत रक्षा उपकरणों को विदेशों से खरीदने के बजाए भारत में बनाने और यहीं से खरीदने को वरीयता दी जा रही है।
विज्ञापन
औद्योगिक लाइसेंसिंग नीति के उदारीकरण, सीमा/उत्पाद शुल्क के कराधान में विसंगतियों को दूर करके निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के मध्य समान अवसर जैसे विभिन्न नीतिगत उपायों के तहत हिमाचल प्रदेश को रक्षा उत्पादन में लाइसेंस जारी किए गए हैं। इससे भारतीय रक्षा उद्योग की भागीदारी प्रोत्साहित होगी।
विज्ञापन
बिना किसी भेदभाव के होती है सेना भर्ती- रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सांसद वीरेंद्र कश्यप के अन्य सवाल के जवाब में बताया कि सशस्त्र सेनाओं में भर्ती किसी जाति, मत, धर्म, क्षेत्र या समुदाय का भेदभाव किए बिना देश के सभी नागरिकों के लिए खुली है।
भारतीय थल सेना और भारतीय नौ सेना में भर्ती राज्य की भर्ती योग्य पात्र पुरुष जनसंख्या (आरएमपी) के राज्यवार मेरिट के आधार पर की जाती है। भारतीय वायु सेना में वायु सैनिकों की भर्ती निर्धारित चयन परीक्षाओं के जरिये अखिल भारतीय मेरिट के आधार पर की जाती है।